Breaking News :
>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा एवं जिलाधिकारी रीना जोशी ने विकासखंड विण के अंतर्गत ग्राम भुरमुनि में किया नौला सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 जुलाई 2023, शुक्रवार, पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा एवं जिलाधिकारी रीना जोशी ने विकासखंड विण के अंतर्गत ग्राम भुरमुनि में नौला सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। नौला सौन्दर्यीकरण कार्य जिला पंचायत द्वारा 15वें वित्त के अंतर्गत रुपये 12 लाख की धनराशि से करवाया गया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैच द रेन अभियान से प्रेरित होकर ही जिला पंचायत द्वारा जल संरक्षण के लिए ग्राम भुरमुनि में नौले का सौन्दर्यीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि हम मन से कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व भी कई नौले-धारों का जीर्णोद्धार कार्य जिला पंचायत के माध्यम से किया गया है!

इस अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण बेहद जरूरी है! जिला पंचायत ने ग्राम भुरमुनि में नौले का सौंदर्यीकरण कर सराहनीय कार्य किया है! हम हमेशा ही बात करते हैं कि जल संरक्षण पर काम करना चाहिए! इसके लिए हम कार्य कर रहे हैं तथा आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम भुरमुनि में स्थित झरने (फाल) को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम भुरमुनि के लोग कृषि कार्यों में लगे हैं तथा यहाँ पलायन भी कम हुआ है जो कि प्रसन्नता का विषय है। यह ग्राम एक आदर्श ग्राम बन सकता है।

इस दौरान ग्रामीणों ने जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु ग्राम भुरमुनि में तारबाड़ लगाये जाने, सिन्थौली-भुरमुनि सड़क मार्ग का डामरीकरण करने एवं ग्राम भुरमुनि में बारात घर का निर्माण करने की माँग जिलाधिकारी से की, जिस पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी माँगों को पूरा किया जायेगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेंद्र रावत, गिरीश जोशी, मनोज सामन्त, केदार जोशी, कोमल मेहता आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!