Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डचमोली

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सुदूरवर्ती गाँव घेस में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्यायें

औषधीय जड़ी बूटियों एवं पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के दिए निर्देश।

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 जुलाई 2023, शुक्रवार, चमोली। एक प्रसिद्ध कहावत है, ‘‘घेस जिसके आगे नहीं है कोई देश’’। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को जनपद के सबसे दूरस्थ एवं सीमांत गाँव घेस का भ्रमण करते हुए स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी। जिला मुख्यालय से करीब 145 किलोमीटर दूर त्रिशूल पर्वत की तलहटी में बसे देवाल ब्लाक के सीमांत गाँव घेस पहुँचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक बाद्य यन्त्रों एवं मांगलिक गीतों के साथ जिलाधिकारी का भव्य स्वागत किया।

हर्बल गाँव घेस में जड़ी बूटी उत्पादन को एक व्यावसायिक माडल के रूप में करें विकसित : डीएम

जिलाधिकारी ने उच्च हिमालयी क्षेत्र घेस में औषधीय जड़ी बूटियों का उत्पादन बढाने के लिए तकनीक के साथ व्यावसायिक खेती का मॉडल विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि औषधीय जड़ी बूटियों की खेती से किसानों के साथ-साथ राज्य को भी आर्थिक लाभ होगा और बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने जड़ी बूटी उत्पादन और विपणन की सुविधाओं को सरल बनाने को लेकर गहनता से चर्चा करते हुए किसानों से सुझाव भी लिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के पंजीकरण और उनकी उपज के विपणन हेतु परमिट प्रक्रिया को भी आसान और अनुकूल बनाने का प्रयास किया जाएगा। घेस गाँव में जड़ी बूटी उत्पादन से जुड़े किसानों के खेतों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने हर्बल गाँव घेस को पर्यटन से भी जोड़ने की बात कही। जड़ी बूटियों के व्यवसाय से जुड़े लोगों ने कहा कि घेस में जड़ी बूटियों के लिए हर्बल, वाशिंग, ग्रेडिंग, ड्राईंग, पैकेजिंग और स्टोरिंग के लिए कामन फेसिलिटी सेंटर बनाने से किसानो को और अधिक फायदा मिलेगा।

गौरतलब है कि घेस गाँव में अब परंपरागत खेती के साथ ही जड़ी बूटियों की खेती भी की जाती है। ग्रामीण कुटकी, अतीस, मीठा, वनकरी, चोरु, अरचा, जटामांसी, बालछर, सतवा, चिरायता जैसी जड़ी बूटियों का उत्पादन कर रहे है। सबसे ज्यादा उत्पादन कुटकी का किया जा रहा है, जो 12 सौ रुपए किलो तक बिक रहा है। घेस को उत्तराखंड का हर्बल गाँव भी कहा जाता है। परंपरागत खेती में ग्रामीण चौलाई, आलू, राजमा, ओगल, गेहूँ, मंडुवा और झंगोरा भी उगाते है। ग्रामीण अब नगदी फसल मटर की भी खेती कर रहे है जिससे उनकी आमदनी में इजाफा हो रहा है। घेस गाँव तक सड़क है। यहाँ करीब 300 परिवार रहते है।

घेस में है पर्यटन की अपार संभावनायें : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि हर्बल गाँव घेस घाटी अपनी नैसर्गिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इस इलाके में पर्यटन की अपार संभावनायें है। यहाँ से सुन्दर मखमली बगजी बुग्याल और घेस-नागाड-सौरीगाड ट्रैक भी है। उन्होंने स्थानीय लोगों को होम स्टे संचालन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अगले क्षेत्र भ्रमण के दौरान वो घेस गाँव में होम स्टे में ही रुकेंगे। जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को क्षेत्र में कैंप लगाकर लोगों को होम स्टे योजना से जोड़ने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे यहाँ आने वाले पर्यटकों को नैसर्गिक सौन्दर्य देखने के साथ स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा और लोगों की आजीविका बढ़ेगी।

घेस में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी समस्यायें

जिलाधिकारी ने घेस में चौपाल लगा कर लोगों की समस्यायें सुनी। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी के सम्मुख सड़क़, बिजली, पानी, भूमि का मुआवजा न मिलने, स्कूलों में शिक्षकों की कमी, बिजली के झूलते तारों की समस्या, क्षेत्र में 108 सेवा की व्यवस्था न होने, आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने, एएनएम सेंटर में क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत, विधवा पेंशन न मिलने, हिमनी में डाकघर न होने की समस्यायें रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

देवाल ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने दूरस्थ क्षेत्र घेस गाँव में लोगों की समस्यायें सुनने के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने हर्बल गाँव घेस में पर्यटक आवास गृह एवं पंचायत घर निर्माण की माँग भी प्रमुखता से रखी।

ग्राम पंचायत घेस भ्रमण के दौरान देवाल ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू, क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा घेसवाल, घेस के ग्राम प्रधान कलावती देवी, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, एडीएम रविन्द्र ज्वांठा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमा रावत, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जड़ी बूटी शोध संस्थान के वैज्ञानिक सीपी कुनियाल, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा, डीएसटीओ विनय जोशी, तहसीलदार प्रदीप नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी एवं लोनिवि, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, जल निगम, विद्युत, सिंचाई आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!