Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला अधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड डॉ० आर. राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी लि० के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फरवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि० डाॅ० आर. राजेश कुमार ने आज स्मार्ट सिटी लि० कार्यालय में स्मार्ट सिटी० परियोजना लि० के अन्तर्गत निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने गतिमान कार्यों की प्रगति के बारे में कार्यदायी संस्था लो.नि.वि., बीएनआर के सम्बन्धित अधिकारी से अद्यतन कार्य प्रगति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की जबकि माह फरवरी एवं मार्च को पूर्ण होने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी लेते हुए कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि धरातल पर कार्यों का परिणाम दिखना चाहिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य की प्रगति में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य स्थल पर स्थानीय लोगों से कार्य प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए गतिमान कार्यों का समयावधि से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को अपने से सम्बन्धित कार्यों की प्रतिदिन माॅनिटरिंग करे तथा प्रतिदिन मौके पर जाकर कार्यों का मौका मुआवना करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए लापरवाही बरतने पर निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि० डाॅ० आर. राजेश कुमार ने आज गाँधी पार्क से रेलवे स्टेशन तक स्मार्ट सिटी लि० के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। बीएनआर को रविवार रात्रि से युद्धस्तर पर कार्य प्रारम्भ करते हुए 10 दिन के भीतर कार्य सीवर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए,जिस पर स्मार्ट सिटी लि० के एक कार्मिक को प्रतिदिन माॅनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्याें में लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही होगी। जून 2023 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिसमें से 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। गाँधी रोड पर सीवरलाईन हेतु खोदी गई सड़क पर श्रमिक न दिखने पर जानकारी दी गई कि श्रमिक भोजन कर रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों से श्रमिकों की आने-जाने की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों की प्रतिदिन माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गाँधी पार्क के समीप राजपुर रोड पर पानी के रिसाव को तत्काल ठीक करने के निर्देश जल संस्थान को दिए।

निरीक्षण के दौरान जल संस्थान से अधीक्षण अभियन्ता आशीष भट्ट, लोनिवि से अधीक्षण अभियन्ता डी.सी. नौटियाल, यूपीसीएल से अधिशसी अभियन्ता गौरव सकलानी, स्मार्ट सिटी लि० से जीएम तकनीकि जगमोहन चोहान, अधीशासी अभियन्ता तनुज काम्बोज, एजीएम वाटसवर्क्स कृष्णा चमोला, गैल कम्पनी से प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!