Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने मतगणना स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फरवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में बनाए गए मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर विधानसभावार प्रत्याशियों के अनुसार अभिकर्ताओं के लिए पर्याप्त स्थान रखने तथा प्रवेश एवं निकासी के लिए सुलभ आवागमन की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने विधानसभा वार बनाए गए मतगणना स्थल पर कार्मिकों के आने एवं प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के आने जाने एवं बैठने के स्थान के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश। उन्होंने निर्देश दिए कि इस प्रकार की व्यवस्थायें बनाई जाए ताकि मतगणना वाले दिवस किसी प्रकार की कठिनाइयाँ न हो। उन्होंने विधानसभा वार लगाई जाने वाली मतगणना टेबल्स का निरीक्षण करते हुए आवागमन हेतु पर्याप्त स्थान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विधानसभा वार मतगणना स्थल पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे एवं प्रकाश की प्रयाप्त व्यवस्था बनाने के साथ ही विधानसभा वार नाम तथा प्रवेश एवं निकास के रास्तों पर चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० शिव कुमार बरनवाल, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, उप जिला अधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, रजाअब्बास, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि डी.सी. नौटियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आंकाशा वर्मा, प्रधानाध्यापक महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज राजेश मंमगाई सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!