Breaking News :
>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

देहरादून एवं ऋषिकेश में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं वायु गुणवत्ता के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ली बैठक

जनपद की प्रत्येक दिन की वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट जिला आपदा कन्ट्रोल रूम को प्रेषित करना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2022, गुरुवार, देहरादून। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य में देहरादून एवं ऋषिकेश में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं वायु गुणवत्ता के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिर्पणा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को वायु प्रदूषण कम करने हेतु उनके विभाग से संबंधित एक्शन प्लान के तहत जो टास्क दिया गया है, उसको पूर्ण करते हुए कृत कार्यवाही की सूचना पारणा पोर्टल पर अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की प्रत्येक दिन की वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट जिला आपदा कन्ट्रोल रूम को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक तीन माह में बैठक का आयोजित करते हुए प्रदूषण किस प्रकार से नियंत्रण हो इस संबंध में कार्यवाही के साथ ही प्रभावी माॅनिटिंरिंग भी की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपद में जिन स्थानों, संस्थाओं, औधोगिक आस्थानों, को भी चिन्हित करें, जहाँ पर प्रदूषण अधिक है तथा उसको किस प्रकार से नियंत्रण में लाया जाए, उसके लिए भी ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदूषण नियंत्रण हेतु उनको जो बजट प्राप्त हुआ है उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करें। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर में निर्धारित मानक पूर्ण न करने वाले पुराने वाहनों को योजनाबद्ध ढंग से हटाने की कार्यवाही करने को कहा।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी नितिशमणी त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, केन्द्रीय प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ० आर के सिंह, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून एमपी जोशी, संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश डी.सी ढ़ोडियाल, नगर निगम ऋषिकेश से रमेश सिंह रावत, अधि०अभि० एमडीडीए एस.एस. रावत, अधि०अभि० लोनिवि डी.सी. नौटियाल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से चतुर्वेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!