Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने कौशल विकास विभाग के अन्तर्गत ली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के सम्बन्ध में बैठक

प्रशिक्षण संस्थानों के साथ ही फैकल्टी पर भी विशेष ध्यान दिया जाए : मुख्य सचिव

छात्र तभी कुछ सीख पायेंगे जब हमारे प्रशिक्षण संस्थानों में पर्याप्त प्रशिक्षक होंगे : मुख्य सचिव

संस्थानों में वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार ट्रेड शामिल किए जायें : मुख्य सचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2022, गुरुवार, देहरादून। मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में कौशल विकास विभाग के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन मिल सके इसके लिए प्रशिक्षण संस्थानों को मजबूत करने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण संस्थानों के मजबूतीकरण के लिए चरणवार तरीके से कार्य किया जाए। अच्छी स्थिति के प्रशिक्षण संस्थानों को और अच्छा बनाया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशिक्षण संस्थानों के साथ ही फैकल्टी पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। छात्र तभी कुछ सीख पायेंगे जब हमारे प्रशिक्षण संस्थानों में पर्याप्त प्रशिक्षक होंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण संस्थानों में ज्यादा से ज्यादा छात्र प्रशिक्षण लें, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा व्यवसायों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि संस्थानों में वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार ट्रेड शामिल किए जायें। उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रावासों की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना ऐसी जगहों पर की जानी चाहिए जहाँ छात्र और फैकल्टी रुक सकें, ताकि प्रशिक्षकों और छात्रों को यहाँ रहने में समस्यायें न हों, बच्चे तभी कुछ सीख सकेंगे।

इस अवसर पर सचिव कौशल विकास विजय कुमार यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!