Breaking News :
>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपिथौरागढ़

लोगों में नशे की प्रवृत्ति एवं नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी रीना जोशी ने अधिकारियों के साथ की आवश्यक बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जनवरी, 2023, गुरुवार, पिथौरागढ़। जनपद में लोगों में नशे की प्रवृत्ति एवं नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी रीना जोशी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पुलिस, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लोगों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए जनपद में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रुप से 16 वर्ष से 20 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि बच्चे नशे के दुष्परिणामों को समझें तथा नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में ऐसे बच्चे जो नशीले पदार्थों के सेवन के आदि हैं उनके नाम जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराये जायें ताकि ऐसे बच्चों की समुचित काउंसलिंग की जा सके। वहीं जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद विक्रय संबंधी कोई दुकान, खोखा न होने संबंधी सूचना भी सभी प्रधानाचार्यों से प्राप्त कर ली जाए। चूँकि शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय प्रतिबंधित है।

वही जनपद में अफीम व भांग की अवैध खेती को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने वन व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि जनपद क्षेत्र अंतर्गत कहीं भी भांग व अफीम की अवैध खेती होती पाई जाती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस विभाग को दे ताकि भांग व अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया जा सके।

बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!