Breaking News :
>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़>>धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
उत्तराखण्डचम्पावतताज़ा खबरें

जिलाधिकारी चम्पावत नरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की की गई विभागवार समीक्षा

मुख्यमंत्री धामी द्वारा अपने चम्पावत जिले के विभिन्न भ्रमणों के दौरान जिले के विकास हेतु वर्तमान तक कुल 92 घोषणायें की हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जनवरी, 2023, गुरुवार, चम्पावत। जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने चम्पावत जिले के विभिन्न भ्रमणों के दौरान जिले के विकास हेतु वर्तमान तक कुल 92 घोषणायें की हैं।

मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने वर्तमान में जिला स्तर लंबित कुल 28 घोषणाओं की समीक्षा कतरे हुए विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर एक भी घोषणा लंबित न रहे, इस हेतु अधिकारी प्रत्येक दिन अपनी स्तर से मोनिटरिंग करें तथा त्वरित कार्यवाही करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन घोषणाओं के अंतर्गत भूमि की आवश्यकता है उनमें तत्काल संबंधित विभाग राजस्व एवं वन विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कर भूमि के प्रस्ताव शीघ्र भेजें। इसके साथ ही जिनमें कार्यदाई संस्था के माध्यम से प्रस्ताव तैयार करने हैं वह भी शीघ्रता से करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजना सुनिश्चित करें।

बैठक में अवगत कराया कि जिले में मा० मुख्यमंत्री की 92 घोषणाओं में से वर्तमान तक 32 घोषणा पूर्ण हो गई हैं। 28 घोषणाओं में जिला स्तर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। 4 घोषणायें ऐसी हैं जो किसी अन्य योजना से जुड़कर पूर्ण हो गई हैं उन्हें विलोपन में रखा गया है तथा 28 घोषणायें जिला स्तर पर लंबित है जिनमें कार्यवाही गतिमान है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा प्रभागीय वनाधिकारी आर सी काण्डपाल मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!