Breaking News :
>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्रीमती सोनिका ने ली जल जीवन मिशन देहरादून की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2022, बुधवार, देहरादून। जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्रीमती सोनिका ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, जल जीवन मिशन देहरादून की बैठक ली। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जल संस्थान तथा पेयजल निगम के अधिकारियों को बिना तैयारी के बैठक में प्रतिभाग करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने रेखीय विभाग की कार्यों की समीक्षा करने हेतु मुख्य मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने जल संस्थान तथा पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ जनपद में एफएचटीसी आच्छादन की अद्यतन स्थिति, फेस वन के कार्यों को पूर्ण करने की अद्यतन प्रगति, फेस टू कार्यों में डीपीआर निर्माण करने की अद्यतन प्रगति, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा पूर्व में अनुमोदित/स्वीकृत प्राक्कलनो पर कार्य प्रारंभ करने की अद्यतन स्थिति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत नवनिर्मित प्राक्कलनो पर चर्चा एवं उनका अनुमोदन, अनुबंधित तृतीय पक्ष निगरानी एजेंसी (टीपीटीआई) के कार्यों की प्रगति, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं की फाइनल कंप्लीशन रिपोर्ट (एफसीआर) के लिए तैयार किए गए प्रपत्र के अनुमोदन, डीडब्ल्यूएसएम हेतु अनुबंधित कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर हुए व्यय को जल जीवन मिशन के सपोर्ट फंड से भारित किए जाने पर चर्चा की। साथ ही बैठक में स्पष्ट सूचना प्रस्तुत न करने पर पेयजल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों का स्पष्टीकरण

बैठक में अधिशासी अभियंता जल संस्थान के सी पैन्यूली, एलसी रमोला, एसीएफ वन विभाग तनुजा परिहार, जलकल अभियंता जल संस्थान ऋषिकेश अनिल नेगी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ० यू.एस. चौहान, डी.ई.ओ. एजुकेशन सुदर्शन सिंह बिष्ट, आरटीओ टूरिज्म जसपाल चौहान सहित पेयजल निगम तथा जल संस्थान के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!