Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भारत सरकार द्वारा जनपद नैनीताल में 9 ग्रामों को आदर्श ग्राम घोषित किया गया

चयनित ग्रामों को आदर्श ग्राम की जानकारी हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न विकासखण्डों में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2022, बुधवार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आजादी के अमृत महोसत्व योजना के अन्तर्गत के तहत पूरे भारत वर्ष में 10 हजार गाँवों को आदर्श ग्राम से जोड़ा जायेगा। भारत सरकार द्वारा जनपद में 9 ग्रामों को आदर्श ग्राम घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि योजनान्तर्गत चयनित ग्रामों को आदर्श ग्राम की जानकारी हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न विकासखण्डों में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।

विकासखण्ड धारी के विकासखण्ड कार्यालय धारी में 19 अगस्त (शुक्रवार) को कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह विकासखण्ड हल्द्वानी के विकासखण्ड कार्यालय हल्द्वानी में 20 अगस्त (शनिवार), विकासखण्ड रामनगर के विकासखण्ड कार्यालय में 25 अगस्त (गुरूवार), विकासखण्ड रामगढ़ के विकासखण्ड कार्यालय रामगढ़ 26 (शुक्रवार), विकासखण्ड ओखलकाण्डा के विकासखण्ड कार्यालय रामगढ़ 27 (शनिवार), विकासखण्ड भीमताल के विकासखण्ड कार्यालय भीमताल में 01 सितम्बर (गुरूवार), विकासखण्ड बेतालघाट के विकासखण्ड कार्यालय बेतालघाट में 2 सितम्बर(शुक्रवार) तथा विकासखण्ड कोटाबाग के विकासखण्ड कार्यालय कोटाबाग में 3 सितम्बर (शनिवार) को कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।

योजना का मुख्य उद्देश्य पेयजल और स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, समाज सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें और आवास, विद्युत और स्वच्छ ईधन, कृषि आदि,वित्तीय समावेश,डिजलटीकरण तथा जीवन यापन और कौशल विकास आदि क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक संकेतकों में सुधार किया जाये, ताकि अनुसूचित जाति और गैर अनुसूचित जाति जनसंख्या में असमानता समाप्त की जा सके और संकेतकों का स्तर कम राष्ट्रीय औसत तक बढ़ाया जा सके। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यशाला में सूचनाओं सहित प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!