Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्णानन्द खेल मैदान मुनि की रेती पहुँचकर राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 की तैयारियों का जायजा लिया

‘वोकल फोर लोक’ थीम पर उत्तराखण्ड एवं देश के विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूह के प्रतिभागियों, कास्तकारों, हस्तकला कारीगरों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं क्रय-विक्रय स्टॉलों के माध्यम से किया जायेगा

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 02 अक्टूबर 2023, टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सोमवार को पूर्णानन्द खेल मैदान मुनि की रेती पहुँचकर राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 की तैयारियों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई, शौचालय व्यवस्था, मंच व्यवस्था आदि सभी तैयारियाँ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जनपद क्षेत्रान्तर्गत पूर्णानन्द खेल मैदान, मुनिकीरेती में कल 3 अक्टूबर, 2023 से 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। जनपद में पहली बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले में सम्पूर्ण भारत से स्वयं सहायता समूहों, कास्तकारों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

‘वोकल फोर लोक’ थीम पर उत्तराखण्ड एवं देश के विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूह के प्रतिभागियों, कास्तकारों, हस्तकला कारीगरों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं क्रय-विक्रय स्टॉलों के माध्यम से किया जायेगा।

इस मौके पर विभिन्न रोजगार प्रदाता कम्पनियों के साथ रोजगार मेले का आयोजन, ग्राम्य विकास/कृषि/उद्यान/पशुपालन/मत्स्य/सहकारिता विभागों द्वारा किसान गोष्ठी, वन विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन, योगासन कार्यक्रम, विधिक साक्षरता शिविर, चिकित्सा गोष्ठी एवं चिकित्सा दिव्यांग शिविर, समाज कल्याण विभाग का शिविर, बाल विकास विभाग की गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

इसके साथ ही मेले में दर्शक उत्तराखण्ड के लोक गायकों एवं स्थानीय कलाकारों तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठायेंगें। मेले को सफल बनाने में जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं अधिकारियों की भागीदारी अपेक्षित है।

इस मौके पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम के.के. मिश्र, डीडीओ सुनील कुमार सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!