Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

प्राणियों के प्रति दया, करुणा एवं परोपकार की भावना होना ही राष्ट्र पिता को सच्ची श्रद्धांजलि : एडवोकेट ललित जोशी

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी देहरादून के छात्र-छात्राओं द्वारा वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 02 अक्टूबर 2023, देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि गाँधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।

एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने बताया कि देश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के दौरान उनके संस्थान द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सितंबर में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत घर-घर से मिट्टी एवं चावल एकत्रित किए गए और छात्र-छात्राओं को “प्रधानमंत्री के पाँच प्रण – विकसित भारत के निर्माण का विराट लक्ष्य हो, गुलामी की हर सोच से मुक्ति हो, भारत की विरासत पर गर्व की भावना हो, देश की एकता और एकजुटता को निरंतर सशक्त करना हो और अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखना हो की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के तहत जो गाँव से मिट्टी और चावल इकट्ठे करके लाई गई है, उससे कर्तव्य पथ पर एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।

वहीं आज स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी देहरादून के छात्र-छात्राओं द्वारा वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जिसके तहत सीआईएमएस कैंपस कुआँवाला से लेकर लक्ष्मण सिद्ध मंदिर हर्रावाला तक साफ-सफाई की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। संस्थान के चेयरमैन ने कहा कि हमारे छात्र-छात्राओं द्वारा विगत कुछ समय से हर रविवार को स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाता रहा है और यह आगे भी अनवरत जारी रहेगा। स्वच्छता कार्यक्रम में लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सीआईएमएस कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, डायरेक्टर रमेश चंद्र जोशी, कैप्टन मोहित बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!