Breaking News :
>>त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने ली जनपद स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 26 अप्रैल, 2022, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में आहूत की गई।
बैठक में जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने समिति के सदस्यों को ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु ग्राम सभाओं को भी शामिल करते हुए पारदर्शी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्यवाही हेतु आर्थिक दंड निर्धारित करने के लिए ग्राम सभाओं में खुली बैठक के माध्यम से सर्वसम्मति से धनराशि तय की जाए। आर्थिक दंड से प्राप्त होने वाली धनराशि को ग्राम सभा के कार्यों में ही उपयोग किया जाए।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए प्रथम चरण में कुछ ग्राम पंचायतों से इसकी शुरुआत करें। ग्राम पंचायतों में इसके लिए व्यवस्था बनाए जाने हेतु विभिन्न बैंकों का भी सहयोग प्राप्त कर लिया जाए। साथ ही ग्राम पंचायत में तैनात कर्मचारी, अधिकारी की कूड़ा निस्तारण एवं प्रबंधन में ड्यूटी लगाया जाय। ग्राम सभाओं में ई-वेस्ट कूड़ा निस्तारण हेतु योजना बनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायतीराज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में ई-वेस्ट मैनेजमेंट प्लान बनाए जाने से पूर्व एक डाटा प्राप्त किया जाए की ग्राम पंचायतों में कितना ई-वेस्ट एकत्रित हो रहा है। इसके उपरांत ही इस पर प्रभावी ढंग से कार्ययोजना बनाई जाय। ग्राम पंचायतों से प्राप्त होने वाले कूड़े को सैग्रिगेट करने के लिए स्थान चिन्हीकरण के संबंध में उन्होंने कूड़े के डिस्पोज के लिए गांव की आवश्यकता के अनुसार कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए अगली बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायतीराज अधिकारी एमएम खान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सी.एस. रावत, एसडीओ फॉरेस्ट लखन सिंह, खंड विकास अधिकारी रायपुर सीपी सेमवाल, डोईवाला जगत सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सेलाकुई विनोद लाल, नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर भगवंत सिंह बिष्ट, विकास नगर नौशाद अजीम, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, डॉ० आभास सिंह एमओएच मसूरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों व कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!