Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

चारधाम यात्रा की अन्तिम तैयारियों को लेकर आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने ली सम्बंधित अधिकारियों की बैठक

आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने सभी जनपदों को यात्रा के दृष्टिगत अपना जनपदीय प्रबंधन प्लान बनाने को कहा

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 26 अप्रैल, 2022, देहरादून। चारधाम यात्रा की अन्तिम तैयारियों को लेकर आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार द्वारा शिविर कार्यालय देहरादून से यात्रा रूट से संबंधित जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों से संबंधित जनपदों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त गढवाल मण्डल ने चारधाम यात्रा वाले जनपदों को इस बार यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है, जिसके लिए बेहतर व्यवस्थायें बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जनपदों को यात्रा के दृष्टिगत अपना जनपदीय प्रबंधन प्लान बनाने को कहा। उन्होंने जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था बनाने के साथ ही धामों पर भीड़ होने की दशा में नजदीकी स्थान पर वाहनों की पार्किंग एवं यात्रियों के रूकने की व्यवस्थायें बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क एवं पैदल मार्गों को ठीक करने तथा पैदल मार्गों पर रैलिंग के साथ ही कुछ-कुछ दूरी पर पेयजल, शौचालय, यात्री शेड आदि व्यवस्थायें करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को पार्किंग तथा यात्रियों के रहने के लिए पूर्व में ही जगह चिह्नित करते हुए प्लान बनाने को कहा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को पुरानी यात्राओं के आंकड़ों का विशलेषण करने तथा इस बार विगत वर्षों से अधिक यात्रियों के आने की संभावना को मध्यनजर रखते हुए यात्रा प्रबंधन की कार्ययोजना पर काम करने को कहा।

बैठक में आयुक्त गढ़वाल ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को उनके द्वारा पर्यटकों की सुविधा हेतु तैयार किए गए “टूरिस्ट केयर उत्तराखण्ड” एप का लाॅगिन संबंधित जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पर्यटन अधिकारियों, आरटीओ, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारियों को एक मई तक चिड़ियापुर, नार्सन, आशारोड़ी, कुलहाल पर यात्री रजिस्ट्रेशन प्वाईट बनाते हुए कार्मिकों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग को यात्राओं सीजन के दौरान वनाग्नि को रोकने हेतु कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण तन्मयता से चारधाम यात्राओं की व्यवस्थाएं सम्पादित करने के निर्देश दिए, साथ ही यूकार्डा को हैली सेवा बेहतर रखने तथा हैलीपैड स्थानों पर शौचालय, यात्रियों के बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त शिविर कार्यालय से पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के एस नगन्याल, अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल, चीफ कन्जरवेटेर फारेस्ट गढवाल सुशान्त कुमार, शिवालिक डाॅ० धीरज पाण्डेय, जीएम गढ़वाल मण्डल अनिल एस गर्बियाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, पर्यटन से एस.एस सामंत उपस्थित रहे।

बैठक में वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी देहरादून डॉ० आर. राजेश कुमार, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी, उत्तरकाशी से अभिषेक रोहिला, जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदण्डे, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ,जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव, सहित अन्य अधिकारी जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!