Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने किया तहसील सदर का अप्रत्याशित एवं आकस्मिक निरीक्षण

  • “सभी विभाग तत्काल अपनी कार्यप्रणाली और रीति-नीति में परिवर्तन लायें” : जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार

[highlight]तहसील कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका में प्राॅपर उपस्थिति दर्ज न होने पर जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगी[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने सभी विभागों को सख्त संदेश दे दिया है कि सभी विभाग तत्काल अपनी कार्यप्रणाली और रीति-नीति में परिवर्तन लायें। आज तहसील सदर में उनके द्वारा किये गये आकस्मिक निरीक्षण में उन्होंने तहसील काॅम्लैक्स में सामान्य नागरिकों को दी जाने वाली रोजमर्रा की सर्विस डिलीवरी गुणवत्ता, कर्मचारियों की उपस्थिति, तहसील द्वारा बनाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों की पेन्डेंसी, साफ-सफाई, सिटिंग एरैन्जमेंट इत्यादि व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए तहसीलदार सदर को सख्त चेतावनी दी कि तत्काल तहसील की कार्यप्रणाली में यथोचित सुधार करें नहीं तो कार्यवाही की जायेगी।

तहसील कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका में प्राॅपर उपस्थिति दर्ज न होने पर नाराज जिलाधिकारी

कार्मिक उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते समय कार्मिकों की उचित तरीके से उपस्थिति दर्ज न होने पर जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित कार्मिकों की परेड लगाई। तहसीलदार को सख्त निर्देश दिये कि उपस्थिति पंजिका का नियमित रूप से अवलोकन करें तथा प्रतिदिन कार्मिकों की उपस्थिति का विवरण उनको वाट्सएप्प पर प्रेषित करें। तहसीलदार द्वारा अवगत कराया गया कि 8 कार्मिक फिल्ड में गये हैं। जिस पर जिलाधिकरी ने तहसीलदार को निर्देश दिये कि उन सभी 8 कार्मिकों के फिल्ड विजिट का आज का विवरण प्रस्तुत करेंगे कि वे कहाँ गये थे और क्या काम किया। उन्होंने आगे निर्देश देते हुए कहा कि जो कार्मिक फिल्ड में जाते हैं उनका विवरण भी उपस्थिति पंजिका में दर्शा दिया जाय कि कौन कार्मिक आज उस फिल्ड में उस काम से गया है।

जिलाधिकारी ने तहसीलदार को शीघ्रता से पेन्डेंसी खत्म करने के निर्देश दिये

मूल निवास, जाति प्रमाण-पत्र, उत्तजीवी प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र इत्यादि की पेन्डेंसी (बैकलाॅग) चैक करते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार को शीघ्रता से पेन्डेंसी खत्म करने तथा आगे से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों में किसी भी दशा में एक सप्ताह से अधिक पेंडेसी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिये कि विभिन्न पटलों पर बैठने वाले कार्मिकों का नाम, मोबाईल नम्बर और क्षेत्र लिखा होना चाहिए। साथ ही एन्ट्रीगेट पर भी सभी कार्मिकों का नाम, कार्यक्षेत्र और दूरभाष नम्बर लिखा होना चाहिए ताकि जनता को स्पष्ट जानकारी मिले कि सम्बन्धित कार्मिक उनके क्षेत्र से सम्बन्धित है।

जिलाधिकारी ने तहसील परिसर की खराब लिफ्ट के सम्बन्ध में तत्काल एमडीडीए और हुडा के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिये कि तत्काल लिफ्ट को ठीक किया जाय ताकि वयोवृद्ध, गर्भवती महिला, बीमार, दिव्यांग आदि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी को हुडा के अधिकारियों ने लिफ्ट ठीक करने का दूरभाष पर आश्वासन दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को लिफ्ट सुधारीकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने परिसर में सामान्य जन से लेकर महिला और दिव्यांग जनों को साफ-सूथरी शौचालय, लोगों को बैठने, पेयजल तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसीलदार सदर को आज दिये गये सभी निर्देशों का फाॅलोअप करते हुए उन पर अमल करने की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा।

इस दौरान आकस्मिक निरीक्षण में जिलाधिकारी डा० आर. राजेश कुमार के साथ वैयक्तिक सहायक वीरेन्द्र सिंह, तहसीलदार सदर दयाराम, नायब तहसीलदार जसपाल राणा सहित सम्बन्धित कार्मिक मीडियाकर्मी और सामान्य जन उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!