Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

भाजपा युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया वृक्षारोपण

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने आज खैरी मानसिंह बाईपास मालदेवता में भाजपा युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा देश के अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वृक्षारोपण किया और जनता से पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करने की अपील की l

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंशुल चावला और उनकी टीम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ”कहा जाता है कि महानगर युवा मोर्चा द्वारा हर वर्ष वृक्षारोपण किया जाता है, जिससे पर्यावरण संरक्षित होता है और साथ में क्षेत्र में हरियाली भी आती है l”
उन्होंने बताया कि हरेला पर्व के उपलक्ष पर संगठन द्वारा 1 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। जिस श्रृंखला में यह कार्यक्रम चल रहा है l साथ ही उन्होंने बताया कि ”कहा जाता है एक पेड़ लगाना 10 पुत्रों को जन्म देने के समान होता है।”
उन्होंने कहा कि पेड़ों के अंधाधुंध कटान के कारण बाड़, भूस्खलन, बदल फटने जैसी प्राकृतिक आपदायें आ रही है और ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और पर्यावरण को संरक्षित करें। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करने की अपील की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, डीएवी महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष निखिल शर्मा, पूर्व डीएवी महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट, पूर्व डीएवी महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष रावत, पूर्व डीएवी महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल रावत, रायपुर मंडल अध्यक्ष दीपक रावत, रायपुर मंडल महामंत्री अभिषेक नेगी आदि उपस्थित रहे l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!