Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कहा, “अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा”

जनपद उत्तरकाशी के सभी विकास खंडों में स्वंय सहायता समूह की 98 महिलाओं द्वारा खादी राष्ट्रीय ध्वज निर्मित किया जा रहा है : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 अगस्त 2022, शुक्रवार, उत्तरकाशी। शुक्रवार को जिला सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने पत्रकारों को बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनपद में आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। जिले में हर घर तिरंगा अभियान की व्यापक स्तर पर तैयारियां जोरों पर है। जनपद के सभी विकास खंडों में स्वंय सहायता समूह की 98 महिलाओं द्वारा खादी राष्ट्रीय ध्वज निर्मित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों,व्यापार मंडल,होटल एसोसिएशन,कर्मचारी संगठनों,ग्राम प्रधान संगठनों को हर घर तिरंगा अभियान में प्रतिभाग कर सहयोग की अपील की है। साथ ही नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा व सम्मान का पूरा ध्यान रखने की भी अपेक्षा की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मनरेगा श्रमिकों एवं वन विभाग द्वारा 18 अमृत सरोवरों का निर्माण पूर्ण कर लिया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद में 1457 आवास के सापेक्ष 777 आवास पूर्ण किए गए है। जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक घर को जल संयोजन दिया गया है। इस उपलब्धि में जल निगम एवं जल संस्थान एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 9 गांव में उत्साह के रूप में मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में निर्वाचन नामावली का अपडेशन का कार्य गतिमान है। जिसमें निर्वाचक नामावली आधार कार्ड से लिंक की जा रही है। यह प्रक्रिया स्वैच्छिक है जिसे फार्म 6ख के तहत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया से की जा सकती है।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समस्त प्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया।

प्रेस वार्ता में सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम तीर्थपाल सिंह,डीडीओ केके पंत, जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!