Breaking News :
>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मानसून सत्र का 15वां दिन : सदन में हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

आप सांसद राघव चड्ढा एमएसपी को कानूनी गारंटी देने के लिए आज राज्यसभा में एक निजी सदस्य विधेयक पेश करेंगे।

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भी राज्यसभा में हिंदी में और उच्च न्यायालय की कार्यवाही को क्षेत्रीय भाषाओं में संचालित करने की आवश्यकता पर शून्यकाल नोटिस दिया है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 अगस्त 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। आज मानसून सत्र का 15वां दिन है और दोनों सदनों में कांग्रेस ने एक बार फिर हंगामा किया। सदन में हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है तो वहीं राज्यसभा की कार्यवाही 2.30 बजे तक स्थगित कर दी गई है। इस बीच सोनिया और राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेस नेता आज संसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। सभी नेता देश में बढ़ती महंगाई और विपक्षी नेताओं पर ईडी की गलत कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। वहीं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने विपक्ष को साफ संदेश देते हुए कहा कि सभी को कानून का सम्मान करना ही होगा।

आज देशभर में कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अलग ही अंदाज में विरोध जताया। खड़गे आज राज्यसभा में काला कुर्ता और पगड़ी पहनकर पहुंचे।

आप सांसद राघव चड्ढा एमएसपी को कानूनी गारंटी देने के लिए आज राज्यसभा में एक निजी सदस्य विधेयक पेश करेंगे।

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भी राज्यसभा में हिंदी में और उच्च न्यायालय की कार्यवाही को क्षेत्रीय भाषाओं में संचालित करने की आवश्यकता पर शून्यकाल नोटिस दिया है।

दूसरी ओर बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसी के साथ ईडी द्वारा विपक्ष पर छापेमारी और पूछताछ की कार्रवाई का विरोध भी कर रही है। पार्टी के अनुसार ईडी केंद्र सरकार के इशारों पर काम करते हुए विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों द्वारा संसद से राष्ट्रपति भवन तक ‘चलो राष्ट्रपति भवन’ मार्च निकालने का फैसला किया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में यंग इंडियन का दफ्तर सील किए जाने के बाद से कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले है। बीते दिन भी कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ संसद में खूब हंगामा किया। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!