Breaking News :
>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

लोकसभा उप चुनाव में आजमगढ़ में सेंध लगाने वाले BJP के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव सपरिवार पहुँचे लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जून 2022, मंगलवार, लखनऊ। लोकसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ में सेंध लगाने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोजपुरी गायक तथा अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य निर्वाचित दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

लखनऊ पहुंचे दिनेश लाल यादव ने मंगलवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से भी भेंट की। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव को हराया था। बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली यहां पर तीसरे स्थान पर थे। आजमगढ़ लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी। जहां पर 23 जून को मतदान हुआ और 26 जून को इसका परिणाम घोषित किया गया। आजमगढ़ में अखिलेश यादव ने 2019 तथा मुलायम सिंह यादव ने 2014 में जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2009 में आजमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में रमाकांत यादव ने जीत दर्ज की थी।

आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में करीब 18 लाख, 38 हजार वोट में से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को तीन लाख, 12,768 (34.34 प्रतिशत) वोट मिले। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव को तीन लाख, चार हजार, 089 वोट (33.44 प्रतिशत) तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को दो लाख, 66,210 (29.27 प्रतिशत) वोट मिले। यहां पर 23 जून को कुल 46.84 प्रतिशत मतदान हुआ था। आजमगढ़ में एक महिला सहित कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!