Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जून 2022, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विकास कार्य के आधा दर्जन से अधिक प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना है। बैठक के दौरान सभी कैबिनेट तथा स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री मौजूद रहेंगे। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभागों की समीक्षा भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा उप चुनाव के बाद मंलगवार को पहली कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक का आयोजन पहले लोक भवन में था, लेकिन बाद में स्थान परिवर्तित किया गया। आज की इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश के औद्योगिक विकास, पर्यटन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इस बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ कैबिनेट मंत्रियों को साथ उनके विभाग में चल रहे कार्य की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंत्रियों के सौ दिनों के कामकाज की रिपोर्ट लेंगे। दिए गए लक्ष्य की समीक्षा करेंगे । सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले ही हर विभागों को दिन के काम का टारगेट दे रखा है।

स्थानीय निकाय केंद्रीयत राजस्व सेवा कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा से मुलाकात कर उन्हें सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल ने महिला कार्मिकों और जरूरतमंद राजस्व निरीक्षकों के तबादले उनकी मांग के अनुसार गृह जनपद में करने को कहा। इसके अलावा राजस्व निरीक्षकों को ग्रेड पे 2800 की जगह 4200 रुपये करने की मांग की गई है। केंद्रीयत सेवा के अंतर्गत आने वाले कार्य को अकेंद्रीयत संवर्ग से न लिया जाए। राजस्व निरीक्षकों की कर अधीक्षक के पदों पर पदोन्नति पहले की तरह पांच वर्ष में करने के आदेश जारी किए जाएं। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त मिश्रा, महामंत्री अभय प्रताप सिंह , अविनाश पाण्डेय, मोहजीब, निजाम खां और सलमान शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!