Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
खेल-जगतताज़ा खबरें

आइपीएल-2021 : चेन्नई सुपर किंग्स पहुँची टाप पर, दिल्ली कैपिटल्स खिसकी दूसरे नंबर पर

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2021, शनिवार, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के लिए प्लेआफ की रेस हर रोज दिलचस्प होती जा रही है। आधे से ज्यादा लीग मैच खेले जा चुके हैं। टाप पोजिशन के लिए दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स में जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। एक मैच पहले दिल्ली ने चेन्नई को पहले स्थान से हटाया था तो बैंगलोर को हराकर धौनी की टीम ने एक बार फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया।

आइपीएल-2021 की अंक तालिका में इस समय सबसे ऊपर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने अपने 9 में से 7 मैच जीते हैं और टीम के खाते में 14 अंक हैं। दूसरे पायदान पर रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स है, इस टीम के पास भी चेन्नई के बराबर ही मैच खेलने के बाद इतने ही अंक हैं। नेट रन रेट में बेहतर होने की वजह से चेन्नई पहले और दिल्ली दूसरे स्थान पर है।

तीसरे स्थान पर अभी भी रायल चैलेंजर्स बैंगलोर बनी हुई है, जिसने अपने 9 मैचों में से 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और आरसीबी के खाते में इस समय कुल 10 अंक हैं। चौथे नंबर पर अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने कब्जा कर लिया है, जो अपने 9 में से 4 मुकाबले जीतने में सफल हुई है। केकेआर के खाते में 8 अंक हैं।

अंकतालिका में पांचवें नंबर पर राजस्थान रायल्स की टीम है, जो अपने 8 में से 4 मुकाबले जीत चुकी है। आरआर के खाते में 8 अंक हैं। इतने ही अंक मुंबई इंडियंस के खाते में हैं और टीम 9 मैच खेल चुकी है। 4 मैच जीतकर टीम के खाते में 8 अंक हैं, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम का नेट रन रेट केकेआर और आरआर से खराब है। वहीं, सातवें नंबर पर पंजाब किंग्स है, जो अपने 9 मैचों में से 3 मैचों में जीत दर्ज कर पाई है। पीबीकेएस के खाते में सिर्फ 6 अंक हैं, जबकि सबसे आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जो अपने 8 मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज करने में सफल हो सकी है। टीम के खाते में 2 ही अंक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!