Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

“बीते सात वर्ष से पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया” : सीएम योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2021, शनिवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 1 950 के दशक में समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास का जो सपना देखा था, सात दशक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे पूरा कर रहे हैं। बीते सात वर्ष से उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया है जबकि पिछली सरकारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

मुख्यमंत्री योगी शनिवार को पं0 दीनदयाल की जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में गरीबों के कल्याण के लिए बीते सात वर्ष में जो भी योजनाएं लागू हुई हैं, अंत:करण से उसकी प्रेरणा पं. दीनदयाल के अंत्योदय और एकात्म मानववाद से मिली। पं. दीनदयाल का स्पष्ट मत था कि हमारी योजनाओं का आधार समाज का संपन्न नहीं बल्कि अंतिम व्यक्ति होना चाहिए।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हर गरीब को आवास, शौचालय, एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दिया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ किसी का चेहरा, जाति, मजहब, क्षेत्र देखकर नहीं दिया जा रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के दौरान कई ऐसे कार्यक्रम शुरू हुए, जिससे लोककल्याणकारी सरकार का मानवीय चेहरा दुनिया के सामने आया। इसे पूरी दुनिया ने देखा।

दो साल में 15 महीने गरीबों को मुफ्त राशन दिया

आमतौर पर महामारी के समय बीमारी से तो मौतें हाेती ही हैं, भूख भी इसकी वजह बनती है पर सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया। पिछले दो साल में 15 महीने गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया। देश में 80 और प्रदेश में 15 करोड़ लोग इससे लाभान्वित हुए। निश्चित रूप से यह कल्याणकारी योजनाएं एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने की माध्यम बनेंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पं0 दीनदयाल की जयंती पर हर ब्लाक मेंं गरीब कल्याण मेला आयोजित किया जा रहा है। हर नागरिक काे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, यह मेला इसे सुनिश्चित करेगा। इस दौरान कुलपति प्रो0 राजेश सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 अजय सिंह, अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो0 शांतनु रस्तोगी, प्रो0 नंदिता सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ० धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, डॉ० सत्येंद्र सिन्हा आदि मौजूद रहे।

“हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार” : मुख्यमंत्री योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिले के भरोहिया ब्लाक में गरीब कल्याण मेला का शुभारंभ किया। प्रदेश के सभी 826 ब्लाकों में लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए यह मेला आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। प्रदेश एवं केंद्र सरकार ऐसे हर व्यक्ति के साथ खड़ी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!