Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
खेल-जगत

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 से बाहर हुए धवन, पृथ्वी शॉ को मिला मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। चोटिल शिखर धवन वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह टीम में युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है। धवन चोट की वजह से पहले ही भारतीय टी 20 टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन अब वनडे सीरीज के लिए भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है क्योंकि तब तक उनके फिट होने के आसार नहीं हैं।

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले पांच मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है। धवन के टीम से बाहर होने के बाद इस टीम में उनकी जगह संजू सैमसन को शामिल किया गया है। धवन बेंगलुरु वनडे के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। उनके बाएं कंधे में चोट लगी थी और वो उस मैच में भी नहीं खेल पाए थे। भारत को न्यूजीलैंड में टी 20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। धवन के चोटिल होने के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने ये फैसला किया कि टी 20 टीम में धवन की जगह सैमसन और वनडे टीम में उनकी जगह पृथ्वी को मौका दिया जाए।

पृथ्वी शॉ इस वक्त इंडिया ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर ही हैं और उन्होंने शतकीय पारी भी खेली थी। वहीं ये पहला मौका है जब उन्हें वनडे टीम में मौका दिया गया है। उन्होंने भारत के लिए फिलहाल सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं। भारतीय वनडे टीम में नए चेहरे के तौर पर पृथ्वी शॉ ही हैं।

चयनकर्ताओं ने टीम में ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे पर भरोसा दिखाया है तो वहीं स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा टीम में हैं। कहा जा रहा था कि न्यूजीलैंड दौरे पर शायद की केदार को मौका मिले, लेकिन उन्हें टीम में शामिल किया गया है। टीम में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह की अगुआई में मो. शमी, नवदीप सैनी, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर के हाथों में होगी जबकि स्पिन डिपार्टमेंट को कुलचा यानी कुलदीप और चहल के साथ जडेजा संभालेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम-

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्रा चहल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुल, केदार जाधव।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए भारतीय टीम-

विराट कोहली, रोहित शर्मा, संजू सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्रा चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!