Breaking News :
>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
मनोरंजन

जल्द ही 200 करोड़ पार कर जाएगी अजय देवगन की तानाजी

दूसरे वीकेंड के बाद अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर की रफ़्तार बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ कम हुई है। पहले 10 दिनों में फ़िल्म जहां डबल डिजिट में कमाई कर रही थी, वहीं अब कलेक्शन घटकर सिंगल डिजिट में आ गये हैं। ट्रेड जानकारों का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को फ़िल्म ने 7-8 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ तानाजी का 12 दिनों का कलेक्शन अब 183 करोड़ के आस-पास हो गया है। इस बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन के साथ फ़िल्म सेफ़ ज़ोन में पहुंच चुकी है। अब बस 200 करोड़ क्लब में दाख़िल होने का इंतज़ार है, जो तीसरे वीकेंड तक आराम से मिल जाएगा।

सोमवार को कामकाजी दिन शुरू होने के बाद से तानाजी की रफ़्तार कुछ थमी है। सोमवार को फ़िल्म ने 8.17 करोड़ का कलेक्शन किया था। इससे पहले तक फ़िल्म ने कमाई के आंकड़े को दहाई से कम नहीं होने दिया। दूसरे वीकेंड की बात करें तो तानाजी ने 48.54 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। तानाजी 10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने 15.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो उम्मीद से भी अधिक रही। ट्रेड जानकारों का अनुमान था कि तानाजी की पहले दिन 10-12 करोड़ की कमाई हो सकती है।

ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म की कमाई पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले हफ़्ते में हर दिन फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। 16 जनवरी को ख़त्म हुए पहले हफ़्ते में तानाजी ने 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।

तीसरे हफ़्ते में तानाजी का स्ट्रीट डांसर 3 डी से पंगा

तीसरे हफ़्ते में तानाजी का सफ़र थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि 24 जनवरी को वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3 डी रिलीज़ हो रही है। वहीं, कंगना रनौत की पंगा भी आ रही है। इन दो बड़ी फ़िल्मों की रिलीज़ के साथ तानाजी की स्क्रींस की संख्या घटेगी, जिसका असर फ़िल्म के कलेक्शंस पर पड़ सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!