Breaking News :
>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अलग अंदाज में दिखे मुख्यमंत्री धामी : छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर खाया मिड डे मील

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2022, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अक्षय पात्र संस्था व हंस फाउंडेशन की ओर से सुद्धोवाला में तैयार की गई केंद्रीयकृत मिड डे मील रसोई का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री धामी बच्‍चों के बीच पहुंचे और उनके साथ जमीन पर बैठक कर मिड डे मील खाया। उनका यह अंदाज देख बच्‍चे बेहद खुश और उत्‍साहित नजर आए। कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजकीय विद्यालयों के 35 हजार छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन स्वादिष्ट व पौष्टिक मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम के तहत अक्षय पात्र रसोई के मध्याम से प्रथम चरण में दून व आसपास के 120 सरकारी विद्यालयों के 15500 छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। अगले छह माह में अक्षय पात्र रसोई के माध्यम से राज्य के 500 सरकारी विद्यालयों के 35 हजार बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जोकि पूरी तरह से सुरक्षित, स्वादिष्ट एवं पौष्टिक होगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही डोईवाला, रुड़की, काशीपुर में भी एकीकृत रसोईयां शुरू की जाएंगी, ताकि प्रदेश का कोई भी बच्चा भूख की वजह से स्कूल न छोड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पांच लाख से अधिक बच्चों को सरकार की ओर से मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। बच्चों को स्कूलों में मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने का विचार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का था। जिन्होंने मध्याह्न भोजन योजना शुरू की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन, हंस फाउंडेशन व शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से राज्य में दूसरी केंद्रीयकृत रसोई की शुरुआत की गई है। ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में इस प्रकार की रसोई का संचालन पहले से हो रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को भी शांत किया। इसके बाद उनके साथ भोजन किया। मुख्यमंत्री ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला व भोले महाराज का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला, भोले महाराज, अक्षय पात्र फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन चंचलापति दास, पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, विधायक सहदेव पुंडीर, मुन्ना सिंह चौहान, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, सीईओ डा. मुकुल कुमार सती आदि उपस्थित रहे।

शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्रीयकृत रसोई के लिए हंस फाउंडेशन की ओर से 60 करोड़ रुपये, जबकि अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से 53 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है। डा. रावत ने कहा कि राज्य सरकार एक से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों को निश्शुल्क किताब, बस्ता, उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही स्कूलों में हर प्रकार की व्यवस्था की जा रही है, ताकि बच्चों को पठन-पाठन में कोई परेशानी न हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!