Breaking News :
>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना महामारी के चलते विकास कार्यों की धीमी गति को रफ्तार देने की चुनौती को लेकर धामी सरकार एक्शन मोड में

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2022, शनिवार, देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार एक्शन मोड में है। विकास कार्यों की गति तेज करने के लिए विभागों की कार्यप्रणाली सरकार के निशाने पर है। निर्माण और कल्याणकारी योजनाओं के लिए बनने वाले विभागीय प्रस्तावों को पूरी तैयारी और गुणवत्ता से बनाने के साथ बनाया जाएगा, ताकि आपत्तियों के निराकरण में ही समय बीत न जाए। मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और प्रभारी सचिवों को निर्देश जारी किए।

प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते विकास कार्यों की धीमी गति को रफ्तार देने की चुनौती को लेकर धामी सरकार अधिक सतर्क हो गई है। सरकार ने विभागों के कामकाज को सुधारने को सर्वोच्च प्राथमिकता बना लिया है। मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने विभागों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखनी शुरू कर दी है। विभागीय बैठकों को परिणामोन्मुख बनाने के लिए सात सूत्रीय फार्मूला सामने रखने के बाद अब मुख्य सचिव ने विभागीय प्रस्तावों को बनाने में सावधानी और गुणवत्ता के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में आम जन को सरकार की कल्याणकारी और विकास योजनाओं का लाभ त्वरित और पारदर्शिता से मिलने की पहली सीढ़ी विभागीय प्रस्ताव ही हैं।

विभाग प्रस्ताव बनाने में पर्याप्त सावधानी नहीं बरत रहे हैं

यह देखने में आया है कि विभाग प्रस्ताव बनाने में पर्याप्त सावधानी नहीं बरत रहे हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि विभिन्न प्रशासकीय विभागों और जिलों व फील्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन स्तर पर समीक्षा बैठकों में इस लापरवाही का उल्लेख किया गया। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण, भूमि आवंटन व अंतरण, परियोजनाओं की तकनीकी व वित्तीय स्वीकृतियों से संबंधित प्रस्तावों में सक्षम स्तर पर परीक्षण के बाद विभिन्न चरणों में कई आपत्तियां लगाई जा रही हैं। साथ में अतिरिक्त सूचनाओं की अपेक्षा भी की जाती है। इसका परिणाम ये होता है कि प्रस्ताव अथवा परियोजनाएं लंबित या अटक जाती हैं।

आपत्तियों का शीघ्र निस्तारण हो सकेगा

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि सक्षम स्तर पर प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद सभी बिंदुओं पर एक जांच सूची तैयार की जाएगी। इसके आधार पर प्रस्ताव का संपूर्ण परीक्षण कर एक साथ सभी आपत्तियों को इंगित किया जाएगा। इससे आपत्तियों का शीघ्र निस्तारण हो सकेगा। पहली बार के बाद दोबारा नई आपत्तियां लगाई जाती हैं तो इसका स्पष्ट कारण तो देना ही होगा, साथ में एक स्तर ऊपर अधिकारी से अनुमति भी लेनी होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!