Breaking News :
>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में
मनोरंजन

दिव्या की क़रीबी दोस्त रहीं देवोलीना ने सोशल मीडिया के ज़रिए दोस्त और साथी कलाकार एक्ट्रेस दिव्या को किया याद

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2020, मंगलवार। कई धारावाहिकों में काम कर चुकीं अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन कोविड-19 से हो गया। दिव्या मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थी और वेंटिलेटर पर थीं। दिव्या के निधन से टीवी जगत में शोक की लहर छा गयी। दिव्या को जानने और पहचानने वाले उनके निधन की ख़बर से हैरान हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए दोस्त और साथी कलाकार एक्ट्रेस को याद कर रहे हैं। दिव्या की क़रीबी दोस्त रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी उनके निधन से टूट गयी हैं।

देवोलीना ने सोमवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर दिव्या को याद किया था। फिर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके उनकी ज़िंदगी की दुश्वारियों के बारे में बताया। वीडियो में देवोलीना कई बार भावुक होती हैं और आंखों से आंसुओं की धार बहने लगती है। देवोलीना ने वीडियो में देवोलीना की रिलेशनशिप और पति से संबंधों पर भी कुछ चौंकाने वाली बातें कीं। दिव्या वीडियो में कहती हैं कि आज जो मैं यह वीडियो बना रही हूं, यह बनाना बहुत ज़रूरी है। ख़ासकर उस इंसान के लिए, जिसकी वजह से मेरी दिव्या ने इतना सफर किया। मैं जानती हूं कि आज दिव्या कोविड की वजह से हमारी बीच में नहीं है, लेकिन जो मेंटल स्ट्रेस, जो फिज़िकल एब्यूज़ उसके साथ हुआ है, उसका असर उनकी सेहत पर पड़ा।

देवोलीना दिव्या के पति गगन गबरू को संबोधित करते हुए उनके उन आरोपों का जवाब देती हैं, जिनमें गगन ने कहा था कि दिव्या के भाई और मां उनकी शादी के ख़िलाफ़ थे। देवोलीना कहती हैं कि दिव्या ने न अपने परिवार की और न उनकी सुनी। वो उनके प्यार में अंधी हो गयी थी, जिसका यह नतीजा है। वीडियो में देवोलीना दावा करती हैं कि शिमला में एक मॉलेस्टेशन केस में गगन 6 महीने जेल में बिताकर आये हैं और बेल पर हैं। देवोलीना कहती हैं कि वो एक-एक करके उन्हें एक्सपोज़ करेंगी।

दिव्या की मां ईटाइम्स को दिये इंटरव्यू में बताया था कि दिव्या को छह दिनों से बुखार था। उसे बेचैनी हो रही थी। मैं दिल्ली से मुंबई आयी और एक ऑक्सीमीटर लेकर आयी। मैंने उसका ऑक्सीजन लेवल चेक किया, जो 71 पर पहुंच गया था। अब वो वेंटिलेटर पर है। ऑक्सजीन लेवल 84 हो गया है, मगर स्थिति चिंताजनक है। उसकी कोविड रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। दिव्या की मां ने गगन के बारे में कहा कि वो फ्रॉड है। उसने उसे छोड़ दिया है। उसकी सेहत के बारे में पूछने नहीं आया।

हालांकि, गगन ने इंस्टाग्राम के ज़रिए इन आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने वीडियो में कहा था- यह सब बेकार की बातें हैं, आप इन चीज़ों पर ना जाएं। मैं अपने काम से बाहर आया था। मैं प्रोडक्शन से हूं। हम लोगों को ट्रैवल करना पड़ता है। मैं नियमित रूप से दिव्या के टच में हूं। मेरी फैमिली उनके टच में है। जब दिव्या बीमार पड़ी तो उसका कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया था। मैं काम की वजह से बाहर था। उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। उसने मुझसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मैं चूंकि नेटवर्क एरिया में नहीं था, इसलिए बात नहीं हो पायी। वो मेरी मां के संपर्क में रही। मैं यहां साफ़ करना चाहूंगा कि कोरोना दिमागी तनाव से नहीं होता। यह पैनेडमिक है और दुनियाभर में लोग इसकी चपेट में हैं। इस वक़्त सबसे ज़रूरी बात दिव्या की सेहत और जीवन है। मेरे बारे में ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं, जैसे मैं कोई फ्रॉड हूं। मैं आर्थिक रूप से मदद नहीं कर रहा। मै भगोड़ा हूं, जो कि ग़लत है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!