Breaking News :
>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक, मंत्री पद की आस लगाए बैठे विधायकों की उम्मीदों को फिर लगा झटका

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 दिसम्बर 2020, देहरादून। त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे तीन मंत्री पदों को भरने के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीदों को फिर झटका लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में इस सिलसिले में कोई चर्चा नहीं हुई। अलबत्ता, बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप तैयार करने के साथ ही जिम्मेदारियां सौंपी गई।

पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व जल्द ही अगले वर्ष सितंबर तक के कार्यक्रमों का खाका खींचकर इसे अनुमोदन के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजेगा।प्रदेश में भाजपा के सत्तासीन होने पर दो मंत्री पद रिक्त रखे गए थे। बाद में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का निधन होने से एक और पद रिक्त हो गया। लंबे समय से मंत्रिमंडल में खाली चल रहे तीन मंत्री पदों को भरने को लेकर कयास लगाए जाते रहे हैं, लेकिन इन्हें अभी तक भरा नहीं जा सका है। प्रदेश भाजपा संगठन भी इन्हें भरने की पैरवी करता रहा है। हालांकि, पूर्व में ये तय हुआ था कि इस वर्ष मार्च में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा, मगर तब कोरोना संकट ने इस राह में अडंगा डाल दिया।

इस सबको देखते हुए माना जा रहा था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के उत्तराखंड प्रवास के अंतिम दिन सोमवार को होने वाली कोर ग्रुप की बैठक में इस बारे में कोई निर्णय लिया जा सकता है। सोमवार को यह बैठक बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई, लेकिन इसमें मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई चर्चा ही नहीं हुई। ऐसे में मंत्री पद की आस लगाए बैठे विधायकों की उम्मीदों को फिर झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के अंतिम दिन के कार्यक्रमों की प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि कोर ग्रुप की बैठक में सिर्फ वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीति के संबंध में ही चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बैठक में संगठन और सरकार को और बेहतर समन्वय के साथ जनता के बीच जाने के निर्देश दिए।

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के अनुसार बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम निर्धारित किए गए। अगले 20 दिन में इनकी कार्ययोजना तैयार कर अनुमोदन के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। इसके तहत आगामी सितंबर तक के कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे। कोर ग्रुप में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई या नहीं, यह पूछने पर भगत ने कहा कि ये अंदर की बात है। साथ ही साफ किया कि इस बारे में बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। वैसे भी मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का मामला है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई बैठक में पार्टी के आय-व्यय, आजीवन सहयोग निधि और कोष पद्धति की समीक्षा की। इस दौरान उनके समक्ष आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। यह भी बताया गया कि पार्टी के नए प्रांतीय कार्यालय के निर्माण, आगामी विस चुनाव की तैयारियां समेत अन्य विषयों के लिए चलते बजट बढ़ सकता है। सूत्रों के अनुसार बैठक में आजीवन सहयोग निधि बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। तय हुआ कि ऑनलाइन अथवा चेक से ही सहयोग निधि ली जाएगी। फरवरी से इस संबंध में अभियान चलाया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!