Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिकपर्यटन

चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड, मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी चारधाम यात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 फ़रवरी 2021, बुधवार। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड चारधाम यात्रा-2021 की तैयारियों के होमवर्क में जुटा हुआ है। इसी को लेकर गढ़वाल आयुक्त और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने यात्रा की तैयारियों के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ और बदरीनाथ में अतिआवश्यक निर्माण कार्यों की रूपरेखा तय हो रही है। केदारनाथ में रावल और पुजारी निवास, भोगमंडी, निर्माण कार्य शुरू किए जाने के लिए कार्ययोजना बन रही है। वहीं, आगामी मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा का होमवर्क भी शुरू हुआ है।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश के दिशा-निर्देशन में साल 2020 में चारधाम यात्रा का सफल संचालन किया। यही नहीं चारधाम यात्रा में कोरोना संक्रमण शून्य रहा और यात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हुई। बता दें कि पिछले यात्रा वर्ष 2020 से बड़कोट (यमुनोत्री) और गंगोत्री के लिए मनेरी(उत्तरकाशी) में देवस्थानम बोर्ड के कार्यालय स्थापित कर दिए गए। अब उनको अधिक क्रियाशील किया जा रहा है।

इसी के मद्देनजर बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही शीतकालीन सुरक्षा में तैनात जवानों से मिले और उनका हालचाल जाना। मंदिर के बाहरी परिसर, तप्तकुंड परिसर, यात्री निवास, यात्री शेल्टर, बस अड्डा परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग दुरस्त हैं और धाम में बर्फ आंशिक रूप से मौजूद है। धाम में स्थिति सामान्य और सुरक्षित है, जिससे समय से पहले यात्रा तैयारियों को शुरू किया जा सकेगा। उनके साथ अवर अभियंता गिरीश रावत, राजदीप सनवाल, दिलीप नेगी, दर्शन कोटवाल, उमेश नौटियाल, वीरेंद्र विष्ट आदि मौजूद रहे। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड का एक दल स्थलीय निरीक्षण के लिए जल्द  केदारनाथ धाम पहुंचेगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *