Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

वाराणसी के दौरे पर हैं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कई विभागों की समीक्षा करने के बाद आज पहुँचे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2022, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बीमारी से उबारने के बड़े अभियान में लगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण जारी है। लखनऊ, बाराबंकी तथा सीतापुर के बाद अब वाराणसी की बारी है। ब्रजेश पाठक वाराणसी के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की व्यवस्था परखने स्वयं ही काले रंग की स्कार्पियो ड्राइव करके पहुंचे।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यक्रम सरकार अब जनता के द्वार के तहत वाराणसी मंडल के प्रभारी बनाए गए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार से वाराणसी में हैं। कल कई विभागों की समीक्षा करने के बाद आज दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे। वाराणसी से आज चंदौली जाने से पहले ही वह स्वयं ही गाड़ी चलाकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की व्यवस्था की जांच करने पहुंच गए। उनको गाड़ी ड्राइव करते देख किसी को यकीन भी नहीं हुआ और चेहरे पर मास्क लगा होने के कारण कोई उनको पहचान भी नही सका।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस दौरान दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में लाइन में लगकर अपना पर्चा भी बनवाया। वाराणसी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय का उप मुख्यमंत्री ने आज औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के कई विभागों का पैदल ही भ्रमण कर उन्होंने निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौजूद डाक्टर्स को कई सुधार कर दिशा निर्देश दिया।

सीएमएस आफिस पहुँचकर उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर चेक किया। गैर हाजिर कर्मचारियों का ब्यौरा लिया। इसके बाद डेंटल विभाग में मशीन पर धूल देख काफी नाराजगी व्यक्त की और डाक्टर को चेतावनी दी। ओपीडी का निरीक्षण करने के दौरान डाक्टर्स से वार्ता कर रहे मरीजों से बातचीत की। इसके बाद ट्रामा सेंटर में मरीजों से बात करते हुए दो वर्ष पहले से ही बंद पड़े ओपीडी के बंद होने पर नाराजगी जताई। डिजिटल एक्स-रे कक्ष में ताला बंद होने पर सीएमएस को कड़ी फटकार लगाई। जन औषधि केंद्र में दवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सीएमएस डा. आर के सिंह को अस्पताल में सुधार लाने की सलाह देने के साथ आगे बड़ी कार्रवाई की अंतिम चेतावनी दी।

उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल के शौचालय में गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, एक्सरे, ओपीडी, फिजियोथैरेपी सहित लगभग सभी विभागों की जानकारी ली। इस निरीक्षण के साथ ही डॉक्टरों से जन औषधि की दवाई लिखने की बात कही और जो ना माने उस पर तुरंत कार्रवाई करने की हिदायत भी दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!