Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई जारी, उतरवाये गए 45 हजार से अधिक लाउडस्पीकर

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2022, शनिवार, लखनऊ। देश में जहां एक ओर धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का व‍िवाद गहरा रहा है वहीं उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के आदेशों के बाद से लाउडस्पीकरों को उतारने और उनकी आवाज को उच‍ित डेस‍िबल पर लगाकर चलाने की कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में धर्मगुरुओं के साथ वार्ता कर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने अबतक राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलों से 45,773 लाउडस्पीकरों को हटाया है। वहीं 58 हजार से अधिक लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराई जा चुकी है। उत्‍तर प्रदेश के एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाउडस्पीकर की आवाज संबंधित परिसर के भीतर ही रहने का निर्देश दिए जाने के बाद 26 अप्रैल से पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। बता दें क‍ि गुरुवार तक धार्मिक स्थलों से 21963 लाउडस्पीकर उतरवाए गए थे। निर्धारित मानकों के अनुरूप लाउडस्पीकरों की आवाज कराने की सिलसिला भी जारी है।

मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश देने के बाद गोरखपुर स्थित श्रीगोरखनाथ मंदिर परिसर, मानसरोवर मंदिर परिसर व मंगला देवी मंदिर परिसर के लाउडस्पीकरों की आवाज कम करा दी थी। लखनऊ स्थित सभी मस्जिदों के लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई है। प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों से भी लाउडस्पीकर हटवाए जाने के साथ ही उनकी आवाज भी कम कराई गई है।

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर की आवाज कम की गई है। काशी विश्वनाथ धाम, कालभैरव मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, तुलसी मानस मंदिर में अब आरती के दौरान लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं हो रहा है। प्रयागराज में सुन्नी जामा मस्जिद के भी लाउडस्पीकर उतारे गए हैं।

मथुरा में शादी ईदगाह पर लगे तीन लाउडस्पीकर में से दो को हटा दिया गया है। श्रीकष्ण जन्मस्थल पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज बंद कर दी गई है। अयोध्या में टेढ़ी बाजार मस्जिद व बाबरी मस्जिद समेत अन्य धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए हैं। हनुमानगढ़ी में लाउडस्पीकर की आवाज धीमी की गई है।

इसके अलावा अब तक मेरठ 52, अलीगढ़ में 182, सहारनपुर में 507, देवबंद में 21 व बरेली में 30, बिजनौर में 266, इटावा में 156, मिर्जापुर में 93 व महोबा में 134 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए गए। सभी जिलों में लाउडस्पीकर उतरवाने व उनकी आवाज कम कराने की कार्रवाई लगातार चल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!