Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
देश

कांस्टेबिलों की तैनाती गृह जिले से बाहर भी: डीजी अशोक कुमार

उत्तराखंड में पलायन रोकने के लिए पुलिस महकमे की कोशिश परवान नहीं चढ़ पाई। यही वजह है कि अब महकमा कांस्टेबिलों की तैनाती गृह जिले से बाहर करने पर भी विचार कर रहा है। अब तक नियम यह है कि कांस्टेबिलों की तैनाती गृह जिले में ही की जाती है। पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने स्वीकार किया कि ‘गृह जनपद तैनाती के अपेक्षित परिणाम नहीं आ पा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि उनके पास रिपोर्ट है कि गृह जनपदों में तैनात कांस्टेबल पुलिस से अधिक निजी कार्यों में व्यस्त हैं। इस तरह की उनके पास रिपोर्ट आई है। डीजी ने कहा कि कुंभ से पहले विभाग में 1500 कांस्टेबिल की भर्ती की जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू की जा रही है।

रविवार को उत्तरकाशी पहुंचे डीजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने जिला सभागार में स्थानीय लोगों और जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांस्टेबिलों की गृह जनपद में तैनाती के पीछे मुख्य उद्देश्य पलायन रोकने का प्रयास था। अब इस नियम में बदलाव पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में पुलिस फोर्स की कमी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड के निर्माण पूरा होने के बाद राज्य में तीर्थाटन और पर्यटन की तस्वीर बदल जाएगी। इसलिए संसाधन बढ़ाने की भी जरूरत है। कहा कि चारधाम यात्र के तहत उत्तरकाशी जिले में हिल पेट्रोलिंग टीमें बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि अपराध नियंत्रण करने के लिए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जरूरत है। इसमें व्यवसायी भी अपने प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने नशे की प्रवृति रोकने के अभियान को और तेज करने की मांग की।

उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि सड़क सुरक्षा में सुधार हुआ है। बीते वर्ष सड़क दुर्घटना में 72 लोगों की मौत हुई थी। इस वर्ष यह आंकड़ा 20 रहा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल, एसडीएम देवेंद्र नेगी, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, सीओ अनुज आर्य, सीओ कमल सिंह पंवार, निरीक्षक केआर पांडे, कोतवाली प्रभारी महादेव उनियाल, ऋतुराज मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!