Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
देश

दिल्ली हिंसा: एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

इस वक्त दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है।दिल्ली हिंसा के बीच एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक गृह मंत्रालय की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई है। एसएन श्रीवास्तव पहले से ही दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर(कानून-व्यवस्था) के पद पर तैनात हैं। वह 29 मार्च को दोपहर में दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त पदभार संभालेंगे।

जब स्पेशल कमिश्नर बनाए गए

इससे पहले एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली का स्पेशल कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) बनाया गया था।नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुटे लोग और कानून के समर्थन में जुटी भीड़ ने देश की राजधानी दिल्ली को धुआं-धुआं कर दिया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाकों में जमकर बवाल हुआ और इसी बीच दिल्ली पुलिस की कानून-व्यवस्था की भी पोल खुल गई। हालात और ज्यादा ना बिगड़े, इसके लिए AGMUT 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली का स्पेशल कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) बनाया गया था।

कौन हैं एसएन श्रीवास्तव ?

AGMUT 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव सीआरपीएफ के तेज-तर्रार अफसर रहे हैं। वह फिलहाल दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) के रूप में काम रहे थे। इससे पहले वह डीजी ट्रेनिंग के तौर पर काम कर रहे थे। इससे पहले भी वो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में रह चुके हैं।

एस एन श्रीवास्तव बहुत सख्त ऑफिसर माने जाते है। दिल्ली पुलिस में वह डीसीपी, ज्वाइंट  सीपी ट्रैफिक और स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी रहे हैं। सेल को अलग पहचान देने में इनकी बहुत बड़ी भूमिका रही है। दिल्ली जब आतंकी घटनाओं घटनाओं से जूझ रही थी उसी दौरान ये सेल के मुखिया थे। इंडियन मुज्जा हुद्दिं का कमर तोड़ने में एस एन की बड़ी भूमिका रही है। चार साल पहले यह डेपुटेशन पर सीआरपीएफ चले गए थे।वह  इन्हे आतंकियों से निपटने के लिए सेंसेटिव जिम्मेदारी सौंपी गई थी। स्पेशल सेल में बतौर विशेष पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभालते हुए एसएन श्रीवास्तव ने दिल्ली में IPL मैच में फिक्सिंग का खुलासा किया था।

जम्मू कश्मीर में चलाया एंटी टेरर ऑपरेशन

एसएन श्रीवास्तव दो साल पहले तक जम्मू-कश्मीर के स्पेशल डीजी रहे हैं। उन्हें कश्मीर घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान आर्मी के साथ काम करने के लिए जाना जाता है। श्रीवास्तव को पूर्व में कश्मीर में आतंक के खात्मे का काम सौंपा गया था। 2017 में श्रीवास्तव के साथ मिलकर सीआरपीएफ ने दक्षिण कश्मीर में तमाम एंटी टेरर ऑपरेशंस को चलाया था। इनमें ऑपरेशन ऑल आउट भी था, जिनमें हिज्बुल के कई टॉप कमांडर्स का एनकाउंटर कर दिया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!