Breaking News :
>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
मनोरंजन

दिल्ली हिंसा: के बाद एक्टर परेश रावल और ओलंपियन विजेंदर सिंह के बीच सोशल मीडिया पर जंग देखने को मिली

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाकों में हुई कथित सांप्रदायिक हिंसा में कई लोगों की जान चली गई। इस मामले में राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्मी गलियारों तक सोशल मीडिया पर बयानों की जंग जारी है। इसी क्रम में हाल ही में मुक्केबाज विजेंदर सिंह और एक्टर परेश रावल आपस में भिड़ गए।

दरअसल, पहले विजेंदर सिंह ने दिल्ली हिंसा को लेकर एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘पूरे देश को गुजरात बना देंगे अब भी टाइम है।’ विजेंदर का ये कमेंट अभिनेता और सांसद भी रहे परेश रावल को ठीक नहीं लगा और उन्होंने विजेंदर को जवाब देते हुए लिखा, ‘जनाब आपको बॉक्सिंग और बकवास का फर्क समझ लेना चाहिए।’ परेश रावल के इस ट्वीट पर विजेंदर ने फिर से जवाब दिया।

उन्होंने परेश रावल के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, ‘बॉक्सिंग तो आती है सर… बकवास आजकल 2 लोगों से सिख रहा हूं।’ वैसे इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि परेश रावल ने 2014 लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज की थी। वहीं विजेंदर सिंह 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से अपना उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन वो चुनाव हार गए थे।

गौरतलब है कि दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाकों में हुई हिंसा में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हिंसा में करीब 40 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और इनमें से 30 की अब तक पहचान हो गई हैं। वहीं 200 से ज्यादा लोग अभी भी घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!