Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
देश

दिल्ली: फैक्टरी में लगी भीषण आग, गिरा बिल्डिंग का हिस्सा

पश्चिम विहार थाना वेस्ट इलाके में गुरुवार सुबह बैटरी बनाने वाली नामी फैक्टरी में आग लगने बिल्डिंग का कुछ हिस्सा भी गिर गया। इसके मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है। हादसे में दमकलकर्मी भी घायल हुए हैं। एनडीआरएफ औऱ फायर बचाव दल मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, पीरागढ़ी इलाके में स्थित फैक्टरी में आग गुरुवार सुबह 4.25 मिनट पर लगी। सूचना पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर ही रही थीं कि अचानक इमारत में तेज धमाका हो गया। इसके बाद इमारत कुछ हिस्सा ढह गया।

बताया जा रहा है कि ढही इमारत के मलबे में कुछ लोग दबे हुए हैं, इनमें दमकलकर्मी भी हैं। घटनास्थल पर बचाव व राहत का काम जारी है। मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

जानकारी सामने आ रही है कि दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में जिस फैक्टरी में आग लगी है, वह बैटरी बनाने की फैक्टरी है।। बैटरी में धमाकों के चलते आग तेजी से फैली और इमारत का कुछ हिस्सा भी गिरा है और इसी के नीचे कुछ लोग दबे हुए हैं।

दिल्ली दमकल विभाग (Delhi Fire Services Atul Garg) के मुताबिक, फोन पर गुरुवार सुबह 4.23 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की 7 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया था। आग बुझाने के दौरान इमारत में विस्फोट हो गया।  इस दौरान दमकल कर्मियों के साथ अन्य लोग भी वहां मौजूद जो दबे हुए हैं।

वर्ष 2019 में दिल्ली में आग की तकरीबन दर्जनभर घटनाएं सामने आई थीं, जिसमें 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। बड़ी आग की कड़ी में अनाज मंडी में लगी आग में 40 से अधिक तो 12 फरवरी 2019 को करोलबाग इलाके में गुरुद्वारा रोड स्थित होटल अर्पित पैलेस में लगी आग में 17 लोगों की जान चली गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!