Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्‍ली के मुख्‍यमंंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की जमकर की तारीफ

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यहां पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की जमकर तारीफ की। केजरीवाल ने कहा कि वह सिद्धू की सच बाेलने की हिम्‍मत की दाद देते हैंं। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी पर जमकर हमले किए, लेकिन नवजोत सिद्धू की प्रशंसा की।   

केजरीवाल में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कह रहे हैं कि राज्‍य में रेत सस्ता हो गया, बिजली सस्ती हो गई, लेकिन सिद्धू मंच पर आकर उन्हें झूठा साबित कर रहे हैं। मैं सच बोलने के लिए सिद्धू की हिम्मत की दाद देता हूं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब सरकार की नाकामियों को खुलकर उजागर कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब का खजाना खाली होने का रोना रोती है, लेकिन पांच साल तक को कांग्रेस की ही सरकार थी। खजाना किसने खाली किया, सत्ता में आकर इसकी जांच करवाएंगे। पंजाब में पांच साल कांग्रेस की सरकार रही है और खजाना इन्होंने ही खाली कर दिया है। 

पंजाब में आप के विधायकों द्वारा कांग्रेस में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों को टिकट  नहीं मिलने की आशंका रहती है वे  दूसरी पार्टियों में जाना शुरू कर देते हैं।  उन्होंने कहा कि पंजाब के कई कांग्रेस विधायक आप के संपर्क में हैं लेकिन हम कांग्रेस का कचरा लेना नहीं चाहते। अगर ऐसा चाहें  तो शाम तक 25 विधायक और दो तीन सांसद आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

उन्‍होंने कहा कि आउटसोर्सिंग व अनुबंध शिक्षकों को पक्का करेंगे, कैशलेस बीमा देंगे, नई ट्रांसफर पालिसी लाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि कहा कि वह सत्ता में आए तो आउटसोर्सिंग वाले शिक्षकों व अनुबंध शिक्षकों को पक्का किया जाएगा। कई शिक्षकों को अभी दो-दो स्कूलों में ड्यूटी देनी पड़ रही है। इसे बंद किया जाएगा। शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पालिसी लाई जाएगी। उन्हें उनके घर के पास पोस्टिंग दी जाएगी। उन्‍होंने कहा कि अगले चुनाव के बाद हमारी सरकार बनी तो पंजाब के सरकारी स्‍कूलों को दिल्‍ली की तरह विकसित करेंगे। केवल हम ही ऐसा कर सकते हैं और यह अन्‍य पार्टियों के बस से बाहर की बात है। हम शिक्षकों की सभी समस्‍याओं का प्राथमिकता और आपतकालीन आधार पर हल करेंगे।       

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अध्यापकों के साथ आठ वायदे किए :

  • पंजाब में आप की सरकार आने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएंगे। जिस तरह से दिल्ली में स्कूलों का स्तर बदला गया है उसी तरह से पंजाब में भी काम किया जाएगा।
  • सरकार बनने के बाद आउट सोर्स और ठेके पर काम करने वाले अध्यापकों को पक्का किया जाएगा।
  • ट्रांसफर पॉलिसी बदली जाएगी ताकि अध्यापकों को उनके मुताबिक ट्रांसफर किया जा सके। 
  • अध्यापकों से सिर्फ अध्यापन का काम ही करवाया जाएगा उनसे बाकी के काम नहीं लिए जाएंगे।
  • पंजाब में आप की सरकार बनते ही शिक्षकों भर्ती की जाएगी। 
  • पंजाब के टीचरों को ट्रेनिंग के लिए विदेशों में भेजा जाएगा। 
  • अध्यापकों को समय-समय पर प्रमोशन दिया जाएगा। 
  • अध्यापकों और परिवारों के लिए कैशलेस मेडिकल की सुविधा दी जाएगी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!