Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कानपुर और गोरखपुर के बूथ अध्यक्षों को देंगे जीत का मंत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। किदवई नगर के नामदेव गुरुद्वारे के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कानपुर के दक्षिण क्षेत्र के साकेत नगर में नवनिर्मित पार्टी कार्यालय में पहुंच गए हैं। यहां पूजन के बाद पार्टी कार्यालय समेत प्रदेश के नौ जिलों के कार्यालय का आनलाइन उद्घाटन किया है। मंच पर सभी वरिष्ठ नेता, मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजदू हैं। यहां निराला नगर मैदान में वाटर प्रूफ मंच तैयार किया गया है, जहां सम्मेलन में 22,143 बूथ अध्यक्ष आये हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम सब लोग रोजाना की भागदौड़ में विषयों की विशेषता समझने से चूक जाते हैं, घटनाएं घट जाती हैं लेकिन ध्यान नहीं देते हैं कि उसमें कितना पसीना बहा है। आप उनसे पूछिये दस से बीस साल पहले किराये के कमरे से पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे थे। इस कार्यायल के वे ही नींव के पत्थर है, उनके योगदान और सहयोग से आप इस स्थिति में हैं। अगर उजाले का सुख लेना हो तो अंधेरे काे याद करो, पथ का पथिक रुकना नहीं चलते रहना है…।

मुख्यमंत्री ने कहा, श्रद्धेय अटल जी ने एक बात कही थी, हीन राजनीति मौत का फंदा होता है, भारतीय राजनीति को देखते हैं तो आजादी के बाद मूल्यों, आदर्शों और भारत के प्रति अपना समस्त समपर्ण करने वाला है अगर कोई दल देश और दुनिया की नजरों में है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। जिसके लिए व्यक्ति नहीं बल्कि राष्ट्र सर्वोपरी है, जिसके लिए राष्ट्रधर्म है और उसके अपना सर्वस्व समर्पित करने के भाव के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। यही वजह है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के साथ भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सामने कौतूहल और आश्चर्य का विषय है। जब कोरोना जैसी महामारी से दुनिया त्रस्त थी और अपनी जान बचाने के लिए भाग रही थी। जब भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने मानवता की रक्षा के लिए समर्पित भाव के साथ काम करके संगठन को ऊंचाइयां दीं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तय समय पर अमौसी एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद सीधे किदवई नगर सब्जी मंडी स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंच गए हैं। यहां संगत में उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी शामिल हुए। यहां पर गुरुद्वारा प्रमुख ने सभी का स्वागत किया और गुरुवाणी से निहाल किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सुबह अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से सड़क मार्ग से किदवई नगर स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर शबद कीर्तन सुनने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं गुरुद्वारा प्रमुख की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गुरु के चरणों में आशीर्वाद लेने आए हैं। गुरुनाम देव के चरणों में शीष झुकाकर गौरव के साथ कहता हूं कि जो काम सिख भाइयों के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है, वो किसी ने नहीं किया है। इसमें चाहे हिंदू मैरिज एक्ट के तहत परिवर्तन करे सिख भाइयों को सुविधा दी। लंगर से जीएसटी उठाने, ब्लैक लिस्ट से नामों की संख्या को हटाने का काम हो, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी में गुरुनानक देव जी पर स्टडी और गुरुग्रंथ साहिब को विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करके लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्ववास, सबका प्रयास, इसे शब्दों में ही नहीं कर्तव्यों में करके दिखा रहे हैं। सिख दंगों के मामले एसआइटी बिठाकर प्रभावशाली लोगों को जेल में पहुंचाने का काम मोदी जी ने किया है। 

निराला नगर मैदान में मंच वाटर प्रूफ कवर किया गया है। सम्मेलन में 22,143 बूथ अध्यक्षों को आये है। ये खुले आसमान के नीचे बैठेंगे लेकिन जरूरत हुई तो 24 घंटे में वाटर प्रूफ पंडाल बन जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंच पर तीन दर्जन मंत्री व पदाधिकारी रहेंगे। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्रियों में भानु प्रताप वर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश सरकार के मंत्रियों में सतीश महाना, नीलिमा कटियार, अजीत पाल, धुन्नी सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मुन्नू लाल कोरी रहेंगे। इनके अलावा मंच पर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी भी रहेंगे। मंच पर सांसदों को भी स्थान दिया जाएगा। 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.