Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जमातियों ने खड़ी की नई चुनौती – देहरादून में जमातियों में संक्रमण की दर दोगुनी से भी ज्यादा

आकाश ज्ञान वाटिका। 20 अप्रैल, 2020, सोमवार। कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जुटे प्रशासन के लिए नई चुनौती खड़ी करने वाले जमातियों में संक्रमण की दर दोगुनी से भी ज्यादा है। दरअसल, देहरादून से अब तक 1124 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 1012 की रिपोर्ट आ चुकी है और 112 की रिपोर्ट शेष है। जिन 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली, उनमें 15 जमाती या उनके संपर्क में आए लोग शामिल हैं। इस तरह जमातियों व उनके संपर्क (347 लोगों) में संक्रमण की दर 4.32 फीसद है, जबकि कुल मिलाकर यह दर 1.94 फीसद। इस तरह देखें तो जमातियों में कोरोना पॉजिटिव आने की दर 2.38 फीसद अधिक है। इस बात से भी समझा जा सकता है कि जमाती किस तरह व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

हालांकि, इस बीच एक राहतभरी खबर भी है। दून के विभिन्न संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में भेजे गए जमातियों व उनके संपर्क में आए लोगों में से 29 को जिला प्रशासन ने यहां से डिस्चार्ज कर दिया है। इनकी लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।

क्वारंटाइन सेंटरों की नोडल अधिकारी मीनाक्षी पटवाल ने बताया कि 21 सेंटर में कुल 347 जमातियों व उनके संपर्क में आए लोगों को रखा गया था। सभी के ब्लड सैंपल ले लिए गए हैं। वहीं, 29 जमातियों की दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब ये 14 दिन तक होम/संबंधित स्थल पर क्वारंटाइन रहेंगे। जमातियों को लेकर चुनौती इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि जब पूर्व में संक्रमित सभी छह लोग ठीक हो गए थे तो एकदम से 12 नए मामले सामने आ गए। जिनमें सभी जमाती थे। अब दून के कुल कोरोना संक्रमितों में तीन और जमाती जुड़ गए हैं।

94 सैंपल पर टिकी निगाहें

347 जमातियों और उनके संपर्क में आए लोगों में से 94 की सैंपल रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। यानी कि 25 फीसद जमातियों के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। यही सैंपल तय करेंगे कि भविष्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा क्या रहेगा।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि जमातियों ने बेशक नई चुनौती खड़ी की, मगर इनकी जल्द पहचान कर उन्हें और उनके संपर्क वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन कर दिया गया था। इसके साथ ही इनसे संबंधी पांच इलाकों को सील/पृथक लॉकडाउन किया गया। जब तक प्रशासन पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाता, तब तक ये इलाके पाबंद ही रहेंगे।

अल्मोड़ा जिला भी हुआ कोरोना मुक्त

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर भी है। जनपद पौड़ी के बाद अब अल्मोड़ा भी कोरोना मुक्त हो गया है। यहां अभी तक एक जमाती कोरोना संक्रमित पाया गया था, जो अब ठीक हो चुका है। तकरीबन 14 दिन से कोई नया मामला भी नहीं आया है।

बता दें, बीती छह अप्रैल को पूर्णिया बिहार निवासी एक जमाती कोरोना संक्रमित पाया गया था। वह जनपद अल्मोड़ा के रानीखेत में रहता है। 14 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज में हुई जमात में शामिल होने गया था, 16 मार्च को वह वापस रानीखेत लौटा। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज का मामला सामने आने के बाद 19 मार्च को उसे क्वारंटाइन किया गया था। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसका बेस अस्पताल अल्मोड़ा में इलाज चल रहा था। जमाती के निवास स्थान कुरेशियन मुहल्ला सहित इससे लगे सुदामापुरी और लोअर खड़ी बाजार को प्रशासन ने सील कर दिया था। उसके अन्य तीन साथियों का भी टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। बहरहाल, कोरोना संक्रमित यह जमाती अब स्वस्थ हो गया है। इसके बाद से अल्मोड़ा जिले में कोरोना का कोई और मामला भी नहीं आया है।

इधर, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 3344 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनमें 3046 की रिपोर्ट निगेटव व 44 की पॉजिटिव आई है। हाल में उत्तराखंड में कोरना के 33 एक्टिव केस हैं। जिनमें बारह दून मेडिकल कॉलेज, एक मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून, सात मेला अस्पताल हरिद्वार और 13 हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 64004 लोग होम क्वारंटाइन व 2153 संस्थागत क्वारंटाइन में रखे गए हैं। 516 लोग विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकों की देखरेख में भर्ती हैं। रविवार को भी 183 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनमें सर्वाधिक 101 सैंपल जनपद हरिद्वार से हैं। नैनीताल से 40, देहरादून से 21 ऊधमसिंहनगर से सात और छह सैंपल उत्तरकाशी से भेजे गए हैं। निजी लैब में भी आठ सैंपल की जांच अभी होनी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!