Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
राजनैतिक-गतिविधियाँ

केरल में रेस्टोरेंट, किताबों की दुकानों को खोलेने की अनुमति देने के निर्णय को गृह मंत्रालय ने बताया लॉ़कडाउन नियमों का उल्लंघन

आकाश ज्ञान वाटिका। 20 अप्रैल, 2020, सोमवार। केरल में लॉ़कडाउन के बावजूद सरकार द्वारा आज से अतिरिक्त छूट देने पर गृह मंत्रालय ने आपत्ति जताई है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि केरल में रेस्टोरेंट खोलने, किताबों की दुकानों को खोलेने की अनुमति देने का निर्णय लॉ़कडाउन नियमों का उल्लंघन है। कस्बों में बस यात्रा की अनुमति, दो पहिया वाहनों पर पिलर सवार, कार की पिछली सीट पर 2 यात्रियों को बैठाने की अनुमति देने को गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन का उल्लंघन बताया है।

केंद्र सरकार की फटकार के बाद केरल के मंत्री कड़कम्पल्ली सुरेंद्रन ने आगे आकर इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए यह छूट दी है। कुछ गलतफहमी के कारण केंद्र ने स्पष्टीकरण मांगा है। एक बार जब हम स्पष्टीकरण दे देते हैं,  मुझे उम्मीद है कि समस्या हल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र द्वारा निर्धारित सभी मानदंडों का पालन किया।

गौरतलब है कि केरल में आज से कई इलाकों में लॉकडाउन प्रतिबंधों को कम कर दिया गया है। भारत सरकार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केरल सरकार ने लॉकडाउन में छूट के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अपने आदेश में केरल सरकारने उन गतिविधियों को खोलने की अनुमति दी है, जो गृह मंत्रालय के 15 अप्रैल के आदेश में प्रतिबंधित थे।

गौरतलब है कि केरल में आज से कई इलाकों में लॉकडाउन प्रतिबंधों को कम कर दिया गया है।केरल सरकार द्वारा दी जाने वाली ऐसी अतिरिक्त गतिविधियों में स्थानीय कार्यशालाएं खोलना शामिल है। इसके अलावा कई इलाकों में नाई की दुकानें, रेस्टोरेंट और बुक स्टोर भी खुलने के आदेश राज्य सरकार ने दिए हैं।इसके अलावा नगरपालिका सीमा में आने वाले मध्यम व छोटे उद्योग(एमएसएमई) भी खोलने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा छोटी दूरी आदि के लिए शहरों/कस्बों में बस यात्रा को भी मंजूरी दी गई है।

ग्रीन और ‘ऑरेंज बी’ ज़ोन को कृषि, मछली पकड़ने, वित्त, बैंकिंग, निर्माण जैसे क्षेत्रों में छूट प्रदान की जाएगी। होटल, किराने की दुकानें और अन्य आवश्यक वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों को सीमित कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति होगी।

ग्रीन ज़ोन में इडुक्की और कोट्टायम जिले शामिल हैं जबकि ऑरेंज बी में तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, अलाप्पुझा, वायनाड और पलक्कड़ जिले शामिल हैं।ऑरेंज ए जोन में पठानमथिट्टा, एर्नाकुलम और कोल्लम जिले शामिल हैं, जहां 24 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन जारी रहेगा।रेड ज़ोन जिसमें कासरगोड, कन्नूर, कोझीकोड और मलप्पुरम जिले शामिल हैं, वहां तीन मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा।इस बीच, शिक्षण संस्थान, शॉपिंग मॉल, थिएटर, पार्क, बार अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!