Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
राष्ट्रीय

डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद

एम4 राइफल भी बरामद

डोडा। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र स्थित सेओज धार में तलाशी अभियान के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी कमांडर यासिर का शव बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों ने मौके से अमेरिकी निर्मित एम4 राइफल समेत अन्य हथियार और युद्ध संबंधी सामान भी कब्जे में लिया है।

संयुक्त तलाशी अभियान में मिला शव

एसओजी डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सेओज धार इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान सुरक्षाबलों को मुठभेड़ में मारे गए आतंकी का शव मिला। मौके से एम4 राइफल बरामद होने के बाद सुरक्षाबलों ने हथियार और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

ऑपरेशन अशदर में मारा गया था यासिर

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, आतंकी यासिर को 5 सितंबर को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में अशदर गली इलाके में चलाए गए ऑपरेशन अशदर के दौरान मार गिराया गया था। इस संयुक्त अभियान में भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें शामिल थीं।

मुठभेड़ स्थल से एके राइफल भी हुई थी बरामद

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक एके राइफल समेत अन्य युद्ध सामग्री बरामद की थी। अब यासिर का शव मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां उसके स्थानीय संपर्कों, आवाजाही और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों की जांच में जुटी हैं।

आतंकी नेटवर्क पर लगातार शिकंजा

सुरक्षाबलों की ओर से जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में खुफिया सूचनाओं के आधार पर लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं। यासिर के मारे जाने और उसके शव की बरामदगी को आतंकी नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Loading

error: Content is protected !!