Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की जमकर तारीफ की

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2022, शुक्रवार, उत्तरकाशी/देहरादून। विजय संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की जमकर तारीफ की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री के रूप में दमदार बैटिंग कर करिश्माई काम कर रहे हैं। छह माह के इतने कम समय में एतिहासिक काम किए हैं। नियत और ईमान की कसौटी पर खरे उतरे हैं, जो घोषणाएं की हैं उन पर अमल किया है। इसलिए पुष्कर सिंह धामी चलेगा भी और दौड़ेगा भी। इसके लिए उन्होंने जनता से समर्थन मांगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो रहा है। इसलिए यहां इस बार कांग्रेस को अपने आसपास दुबकने मत दो।

111 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशियाड़ा स्थित भागीरथी मैदान में 111 करोड़ धनराशि की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 47.5 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, जबकि 64.9 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

सैनिक स्कूल के लिए करेंगे गंभीरता से विचार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तरकाशी में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने सैनिक स्कूल खोलने की मांग की है। इसको लेकर वह मुख्यमंत्री धामी से अपील करते हैं कि चुनाव के बाद एक प्रस्ताव तैयार करे हैं और केंद्र सरकार को भेजें। जिस पर वह निश्चित रूप से वह गंभीरता पूर्वक विचार करेंगे। अगर कोई प्राइवेट संस्था भी सैनिक स्कूल चलाना चाहती है तो उसको सरकार मान्यता देगी। सैनिक स्कूल चलना चाहिए, चाहे वह कोई संस्था संचालित कर रही हो या फिर सरकार। सरकार की ओर से जो भी सुविधाएं चाहिए सरकार उपलब्ध कराएगी।

25 वर्ष बाद उत्तरकाशी में संबोधित की जनसभा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे हैं। हमारे पुराने मित्र यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत ने उन्हें बताया कि 25 वर्ष पहले उत्तरकाशी में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इसलिए उत्तरकाशी देर से आया हूं, लेकिन दुरुस्त आया हूं।

दावेदारों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन

विजय संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर टिकट के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा नेता सूरत राम नौटियाल, सुरेश चौहान, शांति गोपाल रावत, जगमोहन रावत, चंदन सिंह पंवार, पवन नौटियाल, विधायक केदार सिंह रावत, लोकेंद्र सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह चौहान सहित आदि ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!