Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
ताज़ा खबरेंदेश

जल्दी हो सकता है पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान, EC की बैठक आज

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कभी भी हो सकता है। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। चुनाव आयोग की आज अहम बैठक भी होने जा रही है। कहा जा रहा है कि इस बैठक के बाद कभी भी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है।

विदित रहे कि कुछ ही दिनों बाद यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इन राज्यों का दौरा भी किया था। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के नेतृत्व में आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की है। आयोग ने कोरोना और ओमिक्रोन संक्रमण पर भी स्वास्थ्य मंत्रालय से रिपोर्ट ली है

मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में होगी बैठक

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की अध्यक्षता में आज अहम बैठक होगी। बैठक में चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और राजीव कुमार के अलावा सभी डिप्टी चुनाव आयुक्त मौजूद रहेंगे।

इससे पहले कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में चुनावी राज्यों में टीकाकरण पर जोर देने को कहा गया। बैठक में स्वास्थ्य सचिव के अलावा, कोविड की स्थिति का आकलन करने के लिए एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया और आईसीएमआर के बलराम भार्गव ने भी भाग लिया।

इसके अलावा सुरक्षा मामलों पर गुरुवार को एक अलग बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला शामिल हुए। इस दौरान चुनावी राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विचार-विमर्श हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!