Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि कुछ और रियायतों के साथ 29 जून तक बढ़ाई गई, संलग्न SOP का अवलोकन करें

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जून 2021, रविवार, देहरादून। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के चलते प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि कुछ और रियायतों के साथ बढ़ाई गई है। उत्तराखंड में फिर 22 जून प्रातः 6:00 से 29 जून प्रातः 6:00 तक कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा। अब दुकानें सप्ताह में पाँच दिन खुली रहेंगी, जबकि सप्ताहांत (शनिवार एवं रविवार) पर पूर्ण रूप से बंदी रहेगी।

  • जनरल मर्चेंट, परचून इत्यादि दुकानें शनिवार एवं रविवार को छोड़ कर सप्ताह में 5 दिनों के लिये पूर्व समय की भाँति खोली जा सकेंगी।
  • सरकारी और प्राइवेट दफ़्तर को 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति में खोलने का निर्णय लिया गया। आवश्यक सेवाओं से सम्बंधित कार्यालय 100 फीसदी उपस्थिति के साथ खुले रहेंगे।
  • इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और बार को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है।
  • सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को दो चरणों में खोलने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में एक जुलाई से बदरीनाथ धाम को चमोली जनपद के लिये, केदारनाथ धाम को रुद्रप्रयाग जनपद के लिये और गंगोत्री, यमुनोत्री धाम को उत्तरकाशी जनपद वासियों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है। दूसरे चरण में 11 जुलाई से उत्तराखंड राज्य वासियों के चारधाम यात्रा खुलेगी। चारधाम यात्रा के लिये आर.टी.पी.सी.आर. या एंटीजन या रेपिड टेस्ट जरूरी होगा।
  • राज्य में प्रवेश के लिए अथवा मैदान से पहाड़ पर जाने के लिए आर.टी.पी.सी.आर. या एंटीजन या रेपिड टेस्ट जरूरी होगा।

विस्तृत जानकारी के लिए, उत्तराखंड शासन द्वारा जारी SOP का अवलोकन करें। SOP की कॉपी संलग्न है :

[box type=”shadow” ]

[/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.