Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

स्थानीय नागरिकों की कही बात, ‘‘और कुछ चाईनो ना, पानी मात्र चाईनो छः’’ को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया पूरा

  • [highlight]गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल पार्क में बनेगा ओवरहैड टैंक, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भूमि-पूजन कर किया शुभारम्भ[/highlight]

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जून 2021, रविवार, देहरादून (जि.सू.का.)। प्रदेश के औद्योगिक विकास तथा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा रविवार को गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल पार्क में 413.33 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ओवरहैड टैंक का भूमि-पूजन कर निमार्ण कार्य का शुभारम्भ किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि चुनाव के समय यहाँ जनसम्पर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मुझे अपनी बोली में कहा था कि ‘‘और कुछ चाईनो ना, पानी मात्र चाईनो छः’’। क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए ओ०एन०जी०सी० के सहयोग से ट्यूबवेल निर्मित करवाया था। इससे पेयजल की उपलब्धता तो सुनिश्चित हुई है परंतु पहुँच को बढ़ाने के लिए ओवरहैड टैंक निर्मित करवाया जाना आवश्यकता बन गई थी। उन्होंने कहा कि आज इस ओवरहैड टैंक का भूमि-पूजन किया गया है। मुझे भरोसा दिलाया गया है कि दिसम्बर तक यह बन कर तैयार हो जाएगा। इसी प्रकार कुठालगेट, अनारवाला और दून विहार की पेयजल योजनाओं तथा जहाँ आवश्यतानुसार ट्यूबवेल भी पूर्व में ही स्वीकृत करवा दी गई हैं। इन योजनाओं के माध्यम से पूरे क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।

पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्रा द्वारा कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया गया कि 1300 किलो लीटर क्षमता वाले इस ओवरहैड टेंक का निर्माण कार्य आगामी छः माह में पूर्ण करते हुए पेयजल सेवायें देने हेतु उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस ओवरहैड टैंक के माध्यम से गढ़ी कैंट, डाकरा क्षेत्र की लगभग 50 हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर छावनी परिषद देहरादून के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, सी०ई०ओ० कैंट तनू जैन, ई०ई० दीपक मलिक, अरविंद सजवाण, सत्येन्द्र कुमार, मेघा भट्ट, मनोज क्षेत्री, निर्मला, राजेन्द्र कौर सौंधी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!