Breaking News :
>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य सेवाओं में देश को नम्बर वन बनाना हैः शाह

देहरादून। बीते छह सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनकी सरकार ने देश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अनेक काम किये है। देश को विश्वभर में स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिकोण से नम्बर वन बनाना है जिसकी जिम्मेदारी आप जैसे युवा डाक्टरों के कंधो पर है।

यह बात आज यहंा ऋषिकेश एम्स के दीक्षान्त समारोह में छात्रों को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कही। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर राज्य में कम से कम एक एम्स हो तथा हर एक लोकसभा क्षेत्र में एक मैडिकल कालेज हो। उन्होने कहा कि सरकार देश में 157 मेडिकल कालेज और 22 नये एम्स खोलने का काम कर रही है।

गृहमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अब तक कई काम किये गये है। सूबे में चार मेडिकल कालेज बनाने और ऋषिकेश एम्स खोलने जैसे काम किये गये है जहंा आप जैसे युवा स्वास्थ्य सेवाओं की आधुनिक तकनीक और ज्ञान विज्ञान को समझ कर देश सेवा के लिए तैयार हो रहे है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में स्वस्थ भारत मिशन पर अत्यन्त ही सराहनीय काम किये जा रहे है। योग के जरिए लोग कैसे स्वस्थ्य रह सकते है और बीमारियों से बचा जा सकता है इसे लेकर लोग जागरूक हुए है। सरकार द्वारा मिशन इंद्रधनुष जैसी योजनाएं शुरू की गयी है। आयुष्मान भारत एक ऐसी महत्वाकांशी योजना है  जो विश्व की सबसे बड़ी योजना है। देश के 60 करोड़ लोगों को एक साल में पांच लाख तक मुफ्त इलाज देने की जो योजना मोदी ने शुरू की उसका साहस कोई दूसरा नहीं कर सकता था। उन्होने कहा कि सबको बेहतर इलाज मिले और सस्ता इलाज मिले हमारी सरकार का पूरा ध्यान इस पर रहा है।

उन्होने कहा कि अब वह समय पीछे छूट गया है जब देश के लोग बीमार होने पर अपना इलाज नहीं करा पाते थे आज हर गरीब से गरीब व्यक्ति बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज कराने में सक्षम है। उन्होने कहा कि देश में सबसे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हो, सबसे बेहतर डाक्टर उपलब्ध हो, सबसे बेहतर व सस्ता इलाज संभव हो, यही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने आज पास आउट होने वाले 252 छात्र छात्राओं को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को स्वास्थ्य सेवाओं में अव्वल बनाना है। जिसकी जिम्मेदारी आप सभी की है।

कार्यक्रम को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने भी संबोधित किया और कहा कि उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में ऋषिकेश एम्स मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने छात्रों को सम्बोधित किया तथा केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अमित शाह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा सभी छात्र छात्राओं को डिग्रियंा प्रदान की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!