Breaking News :
>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन
देश

जोधपुर में सड़क हादसे से 11 की मौत, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

राजस्थान के जोधपुर जिले बालोतरा-फलोदी हाइवे पर शनिवार सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक और जीप की टक्‍कर इतनी जोरदार थी की ट्रक जीप के ऊपर चढ़ गयी। जिससे वाहन में सवार 11 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में एक नवविवाहित जोड़ा भी था। दुर्घटना की फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह रहा होगा।

राजस्थान के जोधपुर में शनिवार सुबह हुई दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्ति किया है। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मरने वालों में चार पुरुष, छह महिलाएं और एक बच्‍चा शामिल है। इस हादसे में तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं उन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी और गाड़ी में फंसे लोगों के शव निकालने की कोशिश कर रही है। इस हादसे की खबर फैलते ही आस-पास के इलाके में कोहराम मच गया है।

गौरतलब है की बीते 8 मार्च को राजस्थान में हुए दो अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई थी और 32 लोग बुरी तरह से घायल हो गये थे। एक हादसा जोधपुर-जयपुर हाइवे पर बिनवास गांव के समीप हुआ था यहां एक ट्रक और बस की टक्कर में बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई थी और 14 लोग घायल हो गये थे। दूसरा हादसा अजमेर-जयपुर हाइवे पर हुआ था यहां एक तेज रफ्तार बस के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और 18 लोग बुरी तरह घायल हो गये थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!