Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्ड

सूरत से लौटे एक युवक में कोरोना की पुष्टि – अभी तक ग्रीन जोन में शामिल था उत्तरकाशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई, 2020, सोमवार। जिस बात का डर था वही अब हो रहा है। अन्य राज्यों से उत्तराखंड लौट रहे लोग लगातार कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। अभी तक कोरोना मुक्त रहा उत्तरकाशी भी इससे अछूता नहीं रहा। यहां 35 वर्षीय एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह तीन अन्य युवकों के साथ हाल ही में गुजरात के सूरत से लौटा था। एक दिन पहले महाराष्ट्र, गुजरात व हरियाणा से ऊधमसिंहनगर पहुंचे चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इस तरह दो दिनों के अंतराल में पांच केस सामने आ चुके हैं।

उत्तराखंड में कोरोना की दस्तक हुए आठ सप्ताह बीत चुके हैं। इस दौरान हर अंतराल पर कोरोना के नए मामले सामने आते रहे, पर प्रदेश के सात पर्वतीय जिले, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल व उत्तरकाशी संक्रमण से अछूते रहे। यहां अब तक कोरोना का एक भी मामला नहीं आया था। पौड़ी व अल्मोड़ा में एक-एक मामला आया, पर वहां भी समय पर इस चुनौती से पार पा लिया गया। लेकिन सैकड़ों की संख्या में उत्तराखंड लौट रहे प्रवासियों ने अब सिस्टम के सामने चुनौतियों का अंबार लगा दिया है। ग्रीन जोन में शामिल और अभी तक कोरोना मुक्त रहे जिला उत्तरकाशी में पहला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि रविवार को 331 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिनमें 330 की रिपोर्ट निगेटिव व एक केस पॉजिटव है। बताया कि सात मई को चार युवक दो बाइक से गुजरात से उत्तरकाशी आए थे। मेडिकल चेकअप के बाद चारों को क्वारंटाइन किया गया था। तीन जीएमवीएन उत्तरकाशी और एक मनेरी में क्वारंटाइन था। इनमे से एक युवक का सैंपल जांच को भेजा था। जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। वहन धनारी का रहने वाला है। उसके साथ बाइक में आए तीन अन्य युवकों की भी जांच कराई जा रही है। उन्हें फिलहाल आइसोलेट किया गया है।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 9668 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें 8990 की रिपोर्ट निगेटिव व 68 केस पॉजीटिव हैं। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कैंसर पीड़ित एक बुजुर्ग भी दून लौट आए थे। इस तरह कुल 69 मामलों में 47 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में 21 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा एक महिला की मौत भी हो चुकी है। रविवार को भी 187 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!