Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आर्थिक गतिविधियाँदेश

चेयरमैन पद्मनाभन ने बताया कि देश के कई राज्यों में ज्वेलर्स ने दुकानों को फिर से खोलना कर दिया शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई, 2020, सोमवार। ग्रीन जोन में रिटेल दुकानों के खुलने के साथ रत्न एवं आभूषण उद्योग एक बार पटरी पर लौटने लगा है। हालांकि, इन दुकानों पर बिक्री अभी एक-चौथाई के आसपास ही है। गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान गैर-जरूरी वस्तुओं की एकल दुकानों को खोलने की इजाजत दी है, जिसके बाद आभूषण विक्रेताओं ने दुकान खोलना शुरू किया है। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJF) के चेयरमैन अनंत पद्मनाभन ने बताया कि कुछ राज्यों में ज्वेलर्स ने स्थानीय प्रशासन से अनुमति प्राप्त करने के बाद दुकानों को खोलना शुरू किया है। उन्होंने बताया कि ये आभूषण विक्रेता पहले की तुलना में 20-25 फीसद तक का ही कारोबार कर रहे हैं क्योंकि लोग शादी से जुड़ी खरीदारी करने के लिए ही आ रहे हैं क्योंकि सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई है।

पद्मनाभन ने बताया कि अक्षय तृतीया के दौरान ऑनलाइन सोना खरीदने वाले भी डिलिवरी प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय भारत में सोने का भाव 45,000 रुपये प्रति दस ग्राम है। पद्मनाभन ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं के संगठन की नजर कोविड-19 से जुड़ी स्थिति और सरकार के निर्णय पर लगी हुई है।

पद्मानभन ने कहा है कि तमिलनाडु में ज्वेलर्स ने दुकान खोलने की इजाजत देने के लिए अधिकारियों से सम्पर्क किया है। उन्होंने कहा, ”हमने अधिकारियों से दुकान खोलने की इजाजत देने का आग्रह किया है। हम महामारी को रोकने के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी तरह की एहतियात बरतेंगे।”

इसी बीच कल्याण ज्वेलर्स ने पिछले सप्ताह 10 स्टोर्स फिर से खोल दिए हैं। ज्वेलर्स ने राज्य सरकारों से अनुमति मिलने के बाद ओडिशा, असम और पुडुचेरी में एक-एक स्टोर और कर्नाटक में सात स्टोर्स खोले हैं। कल्याण ज्वेलर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने यह जानकारी दी। कंपनी ने यूएई और कतर के अपने 13 स्टोर्स को फिर से खोल दिया है। पश्चिम एशिया में कंपनी के 34 स्टोर्स हैं।

Senco Gold and Diamonds ने भी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और कर्नाटक के ग्रीन और ऑरेंज जोन में अपने स्टोर्स को फिर से खोलने की घोषणा की है।

इससे पहले Tata समूह के ज्वेलरी ब्रांड Tanishq ने भी देशभर में अपने 328 स्टोर्स को चरणबद्ध तरीके से खोलने की शनिवार की घोषणा की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!