Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना के मामलों में कमी जारी, पिछले 24 घंटे में 40,026 लोग हुए ठीक

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के हालात में लगातार सुधार जारी है। देश भर में पिछल 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 40 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 38,949 नए मामले सामने आए। इस दौरान देश में 542 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। इससे पहले कल देश भर में कोरोना के 41,806 नए केस आए थे। वहीं पिछले 24 घंटे में 40,026 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस में भी कमी आई है।

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति

वर्तमान में देश में कोरोना के एक्टिव केस चार लाख से ज्यादा हैं। देश में 4 लाख 30 हजार लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कोरोना से अब तक कुल 4 लाख 12 हजार 531 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 3 करोड़ 1 लाख 83 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल तीन करोड़ 10 लाख 26 हजार लोग संक्रमित हुए हैं।

39 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में 15 जुलाई तक 39 करोड़ 53 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते एक दिन में 38 लाख 78 हजार टीके लगाए गए। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 44 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 19.55 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है।

देश में कोरोना की स्थिति

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,949

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 40,026

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 542

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3,10,26,829

अब तक ठीक हुए: 3,01,83,87

अब तक कुल मौतें: 4,12,531

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4,30,422

कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का अब छठा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, यूके, इंडोनेशिया, रूस में भारत से ज्यादा सक्रिय मामले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!