Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा ने तय किया चुनाव से पहले कमजोर कड़ियों को बदल दिया जाएगा

  • संगठन की मजबूती के लिए मंडल, बूथ और शक्ति केंद्रों तक आपरेशन की तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब तक लगातार चुनावों में मिल रही जीत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी 2022 की चुनावी जंग से पहले अपने विजय-रथ को अच्छे से देख-टटोल लेना चाहती है। पार्टी ने तय किया है कि चुनाव से पहले कमजोर कड़ियों को बदल दिया जाएगा। राजनीतिक प्रस्ताव के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व टीकाकरण पर विशेष ध्यान जैसे सुझाव हैं तो संगठन की मजबूती के लिए मंडल, बूथ और शक्ति केंद्रों तक आपरेशन की तैयारी है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को होने जा रही है। उससे पहले गुरुवार शाम को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी कार्यक्रम और अभियानों के साथ ही राजनीतिक प्रस्ताव के लिए सुझाव लिए गए। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा थे। सूत्रों ने बताया कि सबसे अधिक जोर टीकाकरण को तेज करने पर ही रहा। भाजपा इसके लिए अभियान चला रही है, जिसे और बढ़ाया जाएगा। साथ ही सेवा ही संगठन अभियान के जरिये जनता तक केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है।

आगामी कार्यक्रमों में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के जरिये कोरोना संक्रमण से जनता के बचाव का अभियान प्रमुख रहेगा। इसके साथ ही रणनीति में संगठन को और चुस्त-दुरुस्त करने की बात कही गई है। तय हुआ है कि सभी बूथ समितियों का सत्यापन 25 सितंबर तक किया जाना है। अपडेट सूची इसी अवधि में प्रदेश मुख्यालय को भेजनी होगी। मतदान स्थलों को भाजपा ने शक्ति केंद्र के रूप में संगठन की निचली इकाई बनाया है।

निर्देश दिए गए हैं कि समीक्षा कर यदि शक्ति केंद्रों के प्रभारी और संयोजक बदलने हों तो जल्द बदल डालें। निष्क्रिय मंडल अध्यक्ष व प्रभारी भी बदले जाएंगे। बूथ और मंडल कमेटियों के कुछ पदाधिकारियों की मृत्यु कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई। कुछ पदाधिकारी पंचायत चुनाव में प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत अध्यक्ष या ब्लाक प्रमुख बन चुके हैं। उनके स्थान पर नए पदाधिकारी बनाए जाने हैं।

भाजपा मानती है कि पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में निर्दलीय विजेता सदस्य उसके साथ आए हैं। उन्हें पार्टी की रीति-नीति के साथ जोड़कर मिशन-2022 में लगाना है। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों को लखनऊ बुलाकर सामूहिक सम्मान समारोह, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों का सम्मान ब्लाक स्तर पर कराने का सुझाव आया है।

बैठक के दौरान तमाम पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून सरकार का अच्छा कदम है। अभी जो मसौदा बनाया है, उस पर कानून बनाया जाना चाहिए। ऐसे में संकेत साफ हैं कि इसे जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। इसे कार्यकर्ता चुनावी मुद्दे के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होगी। वर्चुअल उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 11.30 बजे करेंगे। प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दिल्ली के मंच से केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह जुड़ेंगे। प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश महामंत्री संगठन सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष शामिल होंगे।

बैठक चार सत्रों में होगी। उद्घाटन सत्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे। दूसरे सत्र में शोक प्रस्ताव व राजनीतिक प्रस्ताव आएगा। तीसरे सत्र में आगामी कार्यक्रमों-अभियानों और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। समापन सत्र को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.